विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्या आठ, दर्जन भर का इलाज जारी; पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा

Published: Thu, 21 Mar 2024 10:45 AM (IST)

जिला संगरूर दिड़बा के गांव गुजरां में शराब पीने से अब तक आठ व्यक्तियों की मौत हो गई है। जबकि ...और पढ़ें

Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्या आठ। फाइल फोटो
Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्या आठ। फाइल फोटो

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)। गत दिवस वित्तमंत्री के हलका दिड़बा के गांव गुज्जरां में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की गिनती आठ तक पहुंच गई है। वहीं दर्जन भर व्यक्तियों का इलाज जारी है। मरने वालों में दो व्यक्ति गुज्जरां के नजदीकी गांव ढंढोली के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि शराब बेचने वाले व्यक्तियों से आसपास के गांवों के कई लोग सस्ती शराब खरीदकर पीते थे।

डिप्टी कमिश्नर जतेंद्र जोरवाल ने मरने वालों की गिनती आठ होने की पुष्टि की है। पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपित मनप्रीत सिंह मन्नी, सुखविंदर सिंह सुक्खी व गुरलाल सिंह को गिरफ्तार करके इनके खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

शराब पीने से बीमार हुए अन्य व्यक्तियों की तलाश में गांव में डोर-टू-डोर सर्वे जारी है। दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों द्वारा मुआवजा व आरोपितों के खिलफ सख्त सजा की मांग को लेकर बुधवार शाम को एनएच जाम किया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाकर धरना समाप्त करवा दिया था।

परिवारों ने एलान किया जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक मृतकों का संस्कार नहीं किया जाएगा। सिविल व पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, यह कमेटी 72 घंटे में अपनी रिपोर्ट डीसी को सौंपेगी।