सीएम भगवंत मान ने बलिदानी भगत सिंह 87वीं बरसी पर दी श्रद्धांजलि, ढढोगल में दो सड़कों का किया
संगरूर के ढढोगल गांव में बलिदानी भगत सिंह ढढोगल की 87वीं बरसी पर समागम हुआ जहाँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 17.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों का नींव पत्थर रखा और सड़कों का नाम भगत सिंह ढढोगल के नाम पर रखने का एलान किया। भगवंत मान ने पंजाब की जवानी बर्बाद करने वालों को सख्त सजा देने की बात कही।

संवाद सहयोगी, जागरण धूरी (संगरूर)। धूरी के नजदीकी गांव ढढोगल में प्रजामंडल लहर के बलिदानी भगत सिंह ढढोगल की 87वीं बरसी पर विशाल समागम करवाया गया। समागम में मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने समागम स्थल पर पहुंचकर माथा टेका। इससे पहले गांव में लगे बलिदानी भगत सिंह ढढोगल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
लोगों को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने विधानसभा हलका धूरी के ढढोगल इलाके में 17.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो नई सड़कों का नींव पत्थर रखा व इनका नाम बलिदानी भगत सिंह ढढोगल के नाम पर रखने का ऐलान किया। धूरी-अमरगढ़ से छिंटावाली रोड, अमरगढ़ से धूरी बागड़ियां रोड बाया ढढोगल को 18-18 फीट चौड़ा करने का निर्माण इसी माह आरंभ कर दिया जाएगा।
बलिदानी भगत सिंह ढढोगल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश उन शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगा, जिन्होंने अपने देश के लिए सारे सांसारिक सुख, संपत्ति, जायदाद और मोह का त्याग कर दिया। आजादी के जुनून के साथ दूसरों को भी प्रेरित किया। बलिदानी भगत सिंह ढढोगल उन बहादुर आत्माओं में से एक हैं, जिन्होंने ताकतवर हुकूमतों के जुल्म, अत्याचार, अन्याय और भेदभाव के खिलाफ लड़ना अपना फर्ज समझा। अंत में राष्ट्र के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा कि बलिदानी भगत सिंह जी प्रजा मंडल लहर के एक संस्थापक और सेवा सिंह ठीकरीवाल के करीबी थे।
ਅੱਜ ਹਲਕਾ ਧੂਰੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਢਢੋਗਲ ਵਿਖੇ 17 ਕਰੋੜ 21 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਦੋ ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ। ਨਾਲ ਹੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਢਢੋਗਲ ਜੀ ਦੀ 87ਵੀਂ ਬਰਸੀ ਮੌਕੇ ਰੱਖੇ ਸਮਾਗਮ 'ਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫੁੱਲ ਭੇਟ ਕੀਤੇ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 10, 2025
ਪਹਿਲੀ ਸੜਕ ਧੂਰੀ-ਅਮਰਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ਤੋਂ ਧੂਰੀ-ਛੀਂਟਾ ਵਾਲਾ… pic.twitter.com/tsHCZREB9Q
पांच वर्ष तक ठेकेदार संभालेंगे सड़कें
मुख्यमंत्री ने एलान किया कि पंजाब की 19 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा। खास बात यह है कि इन सड़कों की पांच वर्ष तक रखरखाव करने की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की ही होगी। पहले ऐसे होता था कि सड़क का निर्माण होने से कुछ समय बाद ही सड़कें बिखर जाती थीं, लेकिन अब ऐसे नहीं होगा। अगर पांच वर्ष से पहले सड़क टूटती है तो इसका निर्माण खुद ठेकेदार करेंगे। ठेकेदारों को अधिकारियों की मनमर्जी से अदायगी नहीं होगी, बल्कि पंचायतों द्वारा सहमति देने के बाद ही अदायगी की जाएगी। एक-एक पैसा पूरी ईमानदारी से खर्च होगा। लोग भी इसमें सहयोग दें व कामकाज पर पूरी निगरानी रखें।
पंजाब की जवानी बर्बाद करने वालों को जेल में मिल रही साधारण रोटी
समागम दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विरोधी दल के नेता का नाम लिये बिना ही कहा कि पंजाब की जवानी बर्बाद करने, बुजुर्गों के कंधे पर नौजवान बेटों की लाश टिकाने वाले नशा तस्करों पर किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। जेल में बर्गर, पिज्जा, या ग्रिलड सेंडवीच या ब्रेड नहीं मिलेगी, बल्कि जेल के मैन्यू के अनुसार ही रोटी मिलेगी जो जेल में बाकी कैदियों को मिल रही है। अगर किसी ने मैन्यू देखना है तो नाभा जेल जा सकता है। रंगले पंजाब के रंग फीके करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस के लिए खुला बजट
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस के लिए 55 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। गुरु तेग बहादुर साहिब के चरण स्पर्श गांवों व कस्बों की पहचान कर ली गई है। करीब 140 ऐसे गांव व कस्बें हैं, जहां धार्मिक समागम आयोजित होंगे व लाइट एंड साउंट शो करवाए जाएंगे। इनका सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाना चाहिए। श्रीनगर से लेकर दिल्ली के चांदनी चौक तक समारोह होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।