Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में इस पूर्व मंत्री ने की घर वापसी, सुखबीर सिंह की मौजूदगी में फिर ज्वाइन की अकाली दल

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 12:50 PM (IST)

    शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान की पार्टी में वापसी हो गई है। सुखबीर सिंह बादल ने उनके निवास पर जाकर उन्हें दोबारा शामिल किया। बलदेव मान पहले अकाली सुधार लहर में शामिल हुए थे। सुखबीर बादल ने कार्यकर्ताओं से मिलकर शिअद को मजबूत बनाने की अपील की।

    Hero Image
    शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल (जागरण फोटो)

    संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)। शिअद के पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान की शिरोमणि अकाली दल में घर वापसी हो गई है। शुक्रवार को पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मान के घर सूलर घराट पहुंचकर उन्हें अकाली दल में दोबारा शामिल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलदेव मान कुछ समय पहले शिरोमणि अकाली सुधार लहर में शामिल हो गए थे। अब वह दोबारा सुखबीर बादल की मौजूदगी में शिअद में शामिल हुए।

    बलदेव मान की रिहायश पर पार्टी के समर्थकों ने उनका स्वागत करके समर्थन का एलान किया। बलदेव मान ने कहा कि अकाली दल ही पंजाब व सिख पंथ की अध्यक्षता कर सकता है। समागम के दौरान पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने बलदेव मान को अकाली दल में शामिल करने के बाद संबोधित करते हुए हर एक वर्कर को मिलकर शिअद को मजबूत बनाने की अपील की।

    बता दें कि बलदेव सिंह मान अकाली दल के सीनियर नेता हैं। मौजूदा समय शिरोमणि अकाली दल की पांच सदस्य कमेटी में शामिल थे। वह हलका दिड़बा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के नजदीकी रहे हैं। पंजाब राज बिजली बोर्ड के प्रबंधकीय सदस्य रहे।

    शिअद के अलावा कोई पार्टी नहीं सिख पंथ हितैषी

    सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद ही पंजाब की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी है, जो पंजाब, पंजाबियत और पंथ के बारे में सोचती है। पंजाब को हर प्रकार की कंगाली से बचाने, हालात सामान्य करने के लिए अकाली दल की ताकत में आना जरूरी है।

    बादल ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व आम आदमी पार्टी ने पंजाब पर केवल राज करने व पंजाब को लूटने का काम किया है, लेकिन अकाली दल ने पंजाब को आबाद किया है। लोगों की भलाई के लिए हर बड़ा कदम उठाया है।