श्री मदभागवत कथा की समाप्ति पर भक्तों को गीता का उपदेश दिया
स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित दामोदरदास वृंदावन धाम वाले व पंडित प्रेम दीक्षित की ओर से भक्तों को श्रीमद्भागवत के श्लोकों द्वारा ज्ञान प्रदान किया गया।

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर)
स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित दामोदरदास वृंदावन धाम वाले व पंडित प्रेम दीक्षित की ओर से भक्तों को श्रीमद्भागवत के श्लोकों द्वारा ज्ञान प्रदान किया गया। पंडित दामोदरदास ने कथा करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा ही इंसान को नेकी के रास्ते पर चलने का ज्ञान दिया। संतों की संगत करने से दुख दर्द दूर हो जाते हैं। भजन जे तूं ना फड़दा साडी बांह, असां रूल जाना सी, फेर कित्थे न मिलदी थांह,असां रूल जाना सी गाकर भक्तों को निहाल कर दिया। भृगु ब्राह्मण सभा मंडी अहमदगढ़ की ओर से पंडित भूषण शर्मा की अगुवाई में पंडित सोनू शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा, पंडित शंकर लाल, पंडित एसके शास्त्री, पंडित अशोक शर्मा, पंडित सुभाष शर्मा, पंडित अनिल शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा, पंडित भूपिदर शर्मा, पंडित सुंदर लाल, पंडित संजू शर्मा, पंडित राहुल, पंडित विक्की की ओर से 26100 रुपये का श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ में अपना योगदान दिया। कथा समाप्ति उपरांत भोग वितरण किया गया। भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विजय वर्मा, अरविद शर्मा, गगन दर्पण, विनेश गुप्ता, अरूण शैली, रिकू कांसल, अमन अत्री सहित संगत मौजूद थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।