यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: संगरूर में कपड़े की दुकान में लगी भयानक आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; मची अफरा-तफरी
पंजाब के संगरूर में कपड़े की दुकान में भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की देखते ही देखते ...और पढ़ें

HighLights
- आग के कारणों का नहीं चल पाया पता
- आग लगने से दुकान को हुआ भारी नुकसान
जागरण संवाददाता, दिड़बा (संगरूर)। दिड़बा के कोहरियां रोड पर शुक्रवार दोपहर कपड़े की एक बड़ी दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। गर्ग खदर भंडार व गर्ग फैशन के नाम से मौजूद इस दुकान की ऊपरी मंजिल पर आग लगने से कपड़ा व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।
मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां
फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची व आगजनी से निपटने का काम आरंभ कर दिया। दुकान मालिक का कहना है कि आगजनी से उसका भारी नुकसान हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
लोगों में फैली दहशत
आग को देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। वहीं पुलिस की टीम आगे की जांच में भी जुटी गई है। आग के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
