प्रदेश में शिअद (संयुक्त) से गठबंधन करेगा जनता दल (यू) : केंद्रीय स्टील मंत्री
केंद्रीय स्टील मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता राम चंद्र प्रसाद सिंह ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका। उन्होंने कहा कि पंजाब विधान सभा चुनाव आ रहा हैं और वह पंजाब में चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ गठजोड़ की बात चल रही है।

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : केंद्रीय स्टील मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता राम चंद्र प्रसाद सिंह ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका। उन्होंने कहा कि पंजाब विधान सभा चुनाव आ रहा हैं और वह पंजाब में चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ गठजोड़ की बात चल रही है।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिद सिंह जी का पटना के साथ बहुत गहरा संबंध है और वह बिहार से आए हैं। इस लिए वह आनंदपुर साहिब आकर बहुत ही भाग्य वाले हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति के लिए किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है और कोरोना काल दौरान भी अगर किसी क्षेत्र ने काम किया है तो वह कृषि ही है। इसलिए किसानी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और ऐसा ढांचा तैयार किया जाना चाहिए कि फिर किसानों को आंदोलन न करना पड़े। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रोफेसर मनजीत सिंह, जनता दल यूके प्रधान मलविदर सिंह बैनीपाल, करन जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश सिंह गर्चा, एसएस लक्की, जय बीर सिंह, गुरलाल सिंह, करनजोत सिंह, अमन गुलाटी, नरिदरपाल सिंह, हरदीप सिंह, एके पवार, हरप्रीत सिंह उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।