विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमकौर साहिब में रूपनगर-लुधियाना रोड पर कार-पिकअप की टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो सैनिकों की मौत

Published: Sat, 04 Oct 2025 09:24 PM (IST)

शनिवार शाम रूपनगर-लुधियाना रोड पर चमकौर साहिब के पास एक दर्दनाक हादसे में दो सैनिकों की मौत हो गई। हिमाचल ...और पढ़ें

दर्दनाक हादसे में छुट्टी जा रहे दो सैनिकों की मौत (फोटो: जागरण)
दर्दनाक हादसे में छुट्टी जा रहे दो सैनिकों की मौत (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. चमकौर साहिब में सड़क हादसा
  2. दो सैनिकों की दर्दनाक मौत
  3. रूपनगर-लुधियाना रोड पर टक्कर

जागरण संवाददाता, रूपनगर। शनिवार सांय श्री चमकौर साहिब थीम पार्क के सामने रूपनगर लुधियाना रोड पर एक दर्दनाक हादसे में दो सैनिकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हिमाचल नंबर सुजुकी फ्रॉक्स कार लुधियाना से हिमाचल की तरफ जा रही थी।

यह कार अचानक सामने से आ रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी के साथ टकरा गई। कार में सवार तीन व्यक्तियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। उनके तीसरे साथी को गंभीर चोटे लगी है। पुलिस के मुताबिक कार में सवार तीनों व्यक्ति भारतीय फौज जवान सवार थे। ये तीनों सैनिक फिरोजपुर से छुट्टी जा रहे थे।

तीनों हिमाचल के हैं। मरने वाले सैनिकों में कुलदीप कुमार (24) निवासी कांगड़ा और धर्मेश सिंह (26) मंडी (हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं। इनका तीसरा साथी आशीष गंभीर रूप से घायल हुआ है। वो हिमाचल के पाउटा साहिब का रहने वाला बताया जा रहा है। शवों को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।