Punjab Weather: बारिश से किसान परेशान नंगल में गेहूं की फसल खतरे में, आज कैसा रहेगा मौसम?
नंगल क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है लेकिन बारिश के कारण नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। एकदम बदले मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता वहीं आम की फसल को भी शुरुआती नुकसान हुआ है। बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

सुभाष शर्मा,
पहाड़ी इलाकों में भी हुई बारिश
38 डिग्री पहुंचा तापमान
वहीं, जालंधर में महानगर में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। जैसे-जैसे दिन निकलता गया और तापमान भी बढ़ता गया। जिसके चलते ही दिन के समय अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिस वजह से महानगर वासी दिनभर गर्मी की वजह से खूब तपते रहे, मगर शाम छह बजे पड़े वर्षा के छींटों से महानगर वासियों को गर्मी से राहत भी मिली। जिस वजह से देर शाम तक ठंडी हवाएं भी चलते रही और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
यही कारण है कि रात के तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी दर्ज की गई। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम पूरी तरह से साफ रहने के साथ-साथ हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। जिस वजह से तापमान में उतार चढ़ाव भी देखा जा सकेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।