रूपनगर में भूस्खलन रोकने के लिए सेना ने संभाला मोर्चा, किनारे का कटाव रोकने के लिए साथ आए ग्रामीण
रूपनगर के दाउदपुर गांव में सतलुज नदी के किनारे भूस्खलन रोकने के लिए सेना प्रशासन और ग्रामीणों की मदद कर रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से दरिया में पानी बढ़ने के कारण कई गांवों के किनारे कट गए थे जिन्हें मिट्टी की बोरियों से मजबूत किया जा रहा है। सेना की टुकड़ी आने से लोगों का हौसला बढ़ा है।

जागरण संवाददाता, रूपनगर। चमकौर साहिब के दाउदपुुर गांव के पास सतलुज नदी के किनारे पर हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए प्रशासन और गांववासियों के सहयोग के लिए सेना पहुंच गई है।
पहाड़ी और नीम क्षेत्रों में हो रही वर्षा के कारण सतलुज नदी में पानी बढ़ने के कारण गांव फस्से, रसीदपुर मंड, दाउदपुर कला, बजीदपुर, सारंगपुर के सामने पानी ने किनारे को सौ फीट तक कटाव हो गया था।
जिसे प्रशासन द्वारा मजदूर लगाकर मिट्टी की बोरियों से मजबूत किया जा रहा है। जिससे नदी का बांध टूट न सके।
इस कार्य के लिए प्रशासन ने इस कार्य के लिए दर्जनों मजदूर लगाए गए थे। अब सेना की टुकड़ी आने के बाद लोगों का हौसला बुलंद हो गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।