एनआरएचएम इंप्लाइज एसोसिएशन की भूख हड़ताल जारी
एनआरएचएम इंप्लाइज एसोसिएशन के नेतृत्व में सिविल अस्पताल खरड़ में जारी अनिश्चितकाल क्रमवार भूख हड़ताल रविवार को भी जारी रही।

संवाद सहयोगी, रूपनगर: एनआरएचएम इंप्लाइज एसोसिएशन के नेतृत्व में सिविल अस्पताल खरड़ में जारी अनिश्चितकाल क्रमवार भूख हड़ताल रविवार को भी जारी रही।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रजीत सिंह राणा के अनुसार शनिवार व रविवार को भूखहड़ताल का मोर्चा एस भारद्वाज सहित विकास अग्रवाल, मोनिका, बलबीर कौर, नवीन कुमार, डा. प्रियंका भंडारी, डा. अमरिदर सिंह, डा. वरिदर सिंह, नवदीप धीर तथा अवतार सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने कहा कि सारे कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से मामूली वेतन पर दिन रात सेवाएं देते आ रहे हैं, लेकिन सरकार इन कर्मचारियों को रेगुलर करने की बजाय इनका आर्थिक व मानसिक शोषण करने पर तुली हुई है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मनिदर सिंह बाठ ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के अंतर्गत ठेका आधारित योजना पर काम करते आ रहे कर्मचारियों को जल्द पक्का नहीं किया, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं पंजाब सरकार को मांगपत्र भी भेजा गया।
बढ़ी पेंशन देने की नोटिफिकेशन पर आभार जताया
संवाद सूत्र, मोरिडा: पंजाब सचिव सर्विसेज आफिसर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ ने वेतन आयोग की रिपोर्ट अनुसार राज्य के तीन लाख के करीब पेंशनरों को बढ़ी हुई पेंशन देने के लिए जारी नोटीफिकेशन पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री की मोरिडा स्थित रिहाइश पर जसवीर सिंह ओएसडी को इस संबंधी धन्यवादी पत्र और इस नोटीफिकेशन बीच की कमियों को दूर करने के लिए एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल शर्मा और कार्यकारी मेंबर मूल राज शर्मा ने मेमोरेंडम दिया। नेताओं ने गंभीर बीमारी से पीड़ित पेंशनरों को 6750 रुपये तीन माह के लिए देखभाल करने के लिए अटेंडेंट रखने के फैसले पर भी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।