यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Accident News: रूपनगर के नूरपुरबेदी-बलाचौर मार्ग पर पलटी मिनी बस, 10 लोग घायल
Accident in Rupnagar रूपनगर के नूरपुरबेदी-बलाचौर मार्ग पर एक मिनी बस (Mini Bus) पलट गई। इस हादसे में 10 लोग ...और पढ़ें

रूपनगर, जागरण संवाददाता: नूरपुरबेदी-बलाचौर मार्ग पर गांव भद्दी के पास मिनी बस पलट गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।
बस पलटने से 10 लोग हुए घायल
जानकारी के अनुसार, बस के आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली आने से बस का संतलुन बिगड़ गया और बस खाई में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 10 सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें निकटवर्ती अस्पतालों में दाखिल करवाया गया।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे में दो घायलों को लेकर निकटवर्ती अस्पताल पहुंचे। पांच घायल सिंघपुर गांव के सरकारी अस्पताल में और दो घायलों को राणा अस्पताल नूरपुरबेदी में दाखिल करवाया गया। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
