विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होला मोहल्ला पहले दिन आनंदपुर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; ट्रैक्टर ट्रॉलियों में पहुंची संगत

Published: Mon, 02 Mar 2026 06:39 PM (IST)

होला महल्ला के पहले दिन आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ट्रैक्टर-ट्रालियों और निजी वाहनों से संगत पहुंची। ...और पढ़ें

होला मोहल्ला पर सजा श्री आनंदपुर साहिब।

होला मोहल्ला पर सजा श्री आनंदपुर साहिब।

HighLights

  1. होला महल्ला के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

  2. ट्रैक्टर-ट्रालियों और निजी वाहनों से संगत आनंदपुर साहिब आई।

  3. सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और लंगर की व्यापक व्यवस्था।

जारगण संवाददाता, श्री आनंदपुर साहिब (रूपनगर)। होला मोहल्ला के पहले दिन श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर तक शहर की सड़कों, मुख्य मार्गों और तख्त श्री केसगढ़ साहिब की ओर जाने वाले रास्तों पर संगत की भीड़ साफ दिखाई देने लगी। पंजाब के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।

गांवों से आई संगत ट्रैक्टर- ट्रॉलियों में सवार होकर पहुंची। कई ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को डबल डेकर के रूप में तैयार किया गया था, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु एक साथ यात्रा कर सकें। ट्रॉलियों को रंग-बिरंगे कपड़ों और धार्मिक झंडों से सजाया गया था।

श्रद्धालु रास्ते भर कीर्तन और जयकारों के साथ उत्साह में नजर आए। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों, बसों और कारों के माध्यम से भी आनंदपुर साहिब पहुंचे।

यह भी पढ़ें- होली 2026: अमृतसर-अयोध्या धाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

holi mahalla

ट्रैक्टर- ट्रॉलियों में पहुंच रहे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं की दिखीं लंबी कतारें

तख्त श्री केसगढ़ साहिब की ओर जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस बल और स्वयंसेवकों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

होला मोहल्ला के अवसर पर शहर में जगह-जगह लंगर लगाए गए हैं। नक्कियां के पास सतलानी साहिब (अमृतसर) की ओर से लगाए गए लंगर में शाम के समय गोलगप्पों का विशेष लंगर आकर्षण का केंद्र रहा।

यह भी पढ़ें- मुक्तसर साहिब में आवारा कुत्ते का आतंक; साढ़े तीन साल के मासूम को बेरहमी से नोचा, इलाके में दहशत

रास्ते में लंगरों की चल रही सेवा

श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह से लंगर ग्रहण किया। इसके अलावा चाय, हलवा, कढ़ी-चावल और अन्य प्रसाद की भी सेवा की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें। पहले दिन की भारी भीड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में संगत की संख्या और बढ़ने की संभावना है। शहर का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया तनाव से 55 हजार करोड़ का बासमती निर्यात प्रभावित, पंजाब हरियाणा पर बड़ा आर्थिक संकट