विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली 2026: अमृतसर-अयोध्या धाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Mon, 02 Mar 2026 06:20 PM (IST)

होली के अवसर पर उत्तर रेलवे ने अमृतसर से अयोध्या धाम के बीच 5 और 7 मार्च 2026 को स्पेशल ...और पढ़ें

होली के उपलक्ष्य पर रेलवे ने पहल की है।

होली के उपलक्ष्य पर रेलवे ने पहल की है।

HighLights

  1. उत्तर रेलवे ने होली के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की।

  2. अमृतसर से अयोध्या धाम के बीच चलेगी यह ट्रेन।

  3. भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा मुख्य उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। होली पर्व के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर से अयोध्या धाम के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 04684/04683 अमृतसर - जंक्शन अयोध्या धाम जंक्शन - अमृतसर जंक्शन होली स्पेशल का संचालन किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष ट्रेन अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। अमृतसर से अयोध्या धाम के लिए यह ट्रेन 5 मार्च 2026 को रवाना होगी, जबकि वापसी में अयोध्या धाम से अमृतसर के लिए 7 मार्च 2026 को चलेगी। दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुक्तसर साहिब में आवारा कुत्ते का आतंक; साढ़े तीन साल के मासूम को बेरहमी से नोचा, इलाके में दहशत

5 मार्च 2.30 बजे होगी अमृतसर से रवाना

समय सारिणी के अनुसार ट्रेन अमृतसर जंक्शन से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद जालंधर सिटी, लुधियाना, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद और लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 10:35 बजे अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अयोध्या धाम से शाम 5:30 बजे रवाना होकर निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अमृतसर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया तनाव से 55 हजार करोड़ का बासमती निर्यात प्रभावित, पंजाब हरियाणा पर बड़ा आर्थिक संकट

अधिक जानकारी रेलवे हेल्पलाइन से लें

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व एनटीईएस पोर्टल या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से समय और अन्य जानकारी की पुष्टि कर लें। होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को इस विशेष ट्रेन से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे का कहना है कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भीड़ प्रबंधन की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। 

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में फंसे लोगों के लिए पंजाब सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मस्कट से आ सकते हैं भारत