विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आनंदपुर साहिब तहसील समिति के पुराने साथी हरदेव सिंह महैन नहीं रहे, लंबे समय तक निभाई संगठन की जिम्मेदारी

Published: Mon, 24 Aug 2026 06:02 PM (IST)

पुराने कम्युनिस्ट साथी हरदेव सिंह महैन का निधन हो गया। वह 1982 से पार्टी के सदस्य और महैन गांव शाखा सचिव रहे। अंतिम संस्कार में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

अपने साथी को अंतिम विदाई देने पहुंचे कामरेड।

अपने साथी को अंतिम विदाई देने पहुंचे कामरेड।

HighLights

  1. सीपीआईएम के वरिष्ठ साथी हरदेव सिंह महैन का निधन।

  2. आनंदपुर साहिब में पार्टी के लिए निभाईं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां।

  3. मार्क्सवाद के गहरे जानकार, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर।

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब (रूपनगर)। पुराने कम्युनिस्ट साथी हरदेव सिंह महैन का शनिवार रात निधन हो गया। वह लंबे समय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जुड़े हुए थे और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते रहे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर है।

हरदेव सिंह वर्ष 1982 से लगातार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य थे। वह महैन गांव शाखा के सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी निभाते रहे। साथियों के अनुसार, उन्हें मार्क्सवाद से जुड़े विषयों का गहरा ज्ञान था। वह लगातार किताबें पढ़ते रहते थे और पार्टी की विचारधारा से जुड़े विषयों पर अध्ययन में रुचि रखते थे।

हरदेव सिंह, गुरदेव सिंह के छोटे भाई और तहसील कमेटी सदस्य चरण सिंह ढेर के मामा थे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- पठानकोट में सुनसान सड़क पर चालक से लूट, ऑटो छीना; नकदी और मोबाइल भी ले गए तीन युवक

पार्टी के झंडे में दी अंतिम विदाई

हरदेव सिंह का अंतिम संस्कार महैन गांव के श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला सचिवालय सदस्य कामरेड सुरजीत सिंह ढेर, तहसील सचिव कामरेड जसविंदर सिंह ढेर, तहसील कमेटी सदस्य डा. रविंदर नाथ, कामरेड चरण सिंह ढेर, कामरेड गुरदयाल सिंह अटवाल और कामरेड सुंदर सिंह ढेर ने मृतक के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा रखा।

यह भी पढ़ें- पठानकोट में राशन डिपो पर बुजुर्ग से बदसलूकी का आरोप, थप्पड़ मारने का दावा; पुलिस ने शुरू की जांच

सीनियर नेता पहुंचे विदाई देने

अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह महैन, हरमिंदर सिंह खटड़ा, रघवीर सिंह महैन, भूपिंदर सिंह जिंदवड़ी, सूबेदार हरभजन सिंह, सेवानिवृत्त निरीक्षक भगवंत सिंह, मस्कीन सिंह अटवाल, हरजीत सिंह खटड़ा, बलविंदर सिंह रिंपी और हरजाप सिंह नंगली समेत कई लोग मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरदेव सिंह का लंबे समय तक संगठन से जुड़े रहना और अध्ययनशील स्वभाव साथियों के लिए हमेशा यादगार रहेगा।

यह भी पढ़ें- फाजिल्का में रोडवेज कर्मचारियों का एलान, मांगें नहीं मानीं तो 26 अगस्त रुकेंगे बसों के चक्के