Punjab News: मर्डर केस में भगोड़ा दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की हत्या से जुड़ा है मामला
मोरिंडा पुलिस ने 2004 के कत्ल मामले में शामिल भगोड़े हरभजन सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। यह मामला गांव डूमछेड़ी में पुलिस कर्मचारी परमजीत ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, मोरिंडा (रूपनगर)। मोरिंडा थाने की पुलिस ने भगोड़े को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है, जो 2004 में हुए कत्ल मामले में शामिल था। यह मामला गांव डूमछेड़ी में पुलिस कर्मचारी परमजीत सिंह के कत्ल से संबंधित है। मोरिंडा पुलिस ने इस मामले में सात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें से छह को गिरफ्तार किया गया था।
सातवां आरोपित हरभजन सिंह, जो मंडी गोबिंदगढ़ का रहने वाला है, इटली भाग गया था। डीएसपी जतिंदरपाल सिंह और एसएचओ कैलाश बहादुर ने बताया कि 2004 में जोरा सिंह निवासी गांव चन्नो थाना मुलेपुर जिला फतेहगढ़ साहिब ने मोरिंडा पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका बेटा परमजीत सिंह ड्यूटी से घर नहीं लौटा।
उसके कत्ल के मामले में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि हरभजन सिंह विदेश चला गया था। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि हरभजन अपनी जमीन बेचने के लिए भारत आया है। इसके बाद पुलिस ने एलओसी जारी कर दिल्ली एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।