विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घनौली में लगाया किसान प्रशिक्षण कैंप

By JagranEdited By:
Published: Wed, 06 Oct 2021 03:09 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 03:54 PM (IST)

कृषि विभाग जिला रूपनगर ने गुरुद्वारा पातशाही नौवीं घनौली में घनौली और आसपास के गांवों के किसानों को कृषि संबंधी जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कैंप लगाया।

घनौली में लगाया किसान प्रशिक्षण कैंप
घनौली में लगाया किसान प्रशिक्षण कैंप

संवाद सूत्र, घनौली: कृषि विभाग जिला रूपनगर ने गुरुद्वारा पातशाही नौवीं घनौली में घनौली और आसपास के गांवों के किसानों को कृषि संबंधी जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कैंप लगाया। कैंप दौरान कृषि अफसर अमरीक सिंह, डा. राकेश कुमार, बलविदर कुमार खेती विस्तार अफसर और हरस्वराज सिंह आत्मा स्कीम एटीएम ने शिरकत की। इस मौके उन्होंने किसानों को कृषि के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक यंत्रों, बढि़या खाद, अच्छे गुण के बीज व गेहूं की फसल को लगने वाली पीली पुंगी और अन्य बीमारियों संबंधी जागरूक किया। उन्होंने किसानों से पराली को आग न लगाने की अपील भी की। इस मौके पर किसान नेता परविदर सिंह अलीपुर, लाभ सिंह पूर्व जीएम पंजाब रोडवेज, गुरचरन सिंह, अवतार सिंह, भुपिदर सिंह, बल्ली अलीपुर, बचित्तर सिंह व अवतार सिंह तारा उपस्थित थे।