Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीजेएम ने छात्रों को बताए उनके कानूनी अधिकार

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 25 Jan 2022 03:37 PM (IST)

    पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के आदेशों व जिला एवं सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कन्या दिवस पर आनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया।

    Hero Image
    सीजेएम ने छात्रों को बताए उनके कानूनी अधिकार

    संवाद सहयोगी, रूपनगर: पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के आदेशों व जिला एवं सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कन्या दिवस पर आनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में सीजेएम मानव कुमार ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लीगल लिट्रेसी क्लब के साथ जुड़े विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों बारे विस्तृत रूप से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक समानता का अधिकार दिलाना, लड़कियों को बढि़या भविष्य उपलब्ध करवाना, लड़कियों को शिक्षा हासिल करने का बराबर अधिकार दिलाना, लड़कियों की हर स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित बनाना, लड़कियों को किसी भी प्रकार की हिसा के खिलाफ कार्रवाई करने की आजादी प्रदान करना तथा बाल विवाह वाली प्रथा को रोकना है। इस दौरान उन्होंने शारीरिक शोषण तथा तेजाबी हमले की पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय लीगल सर्विस अथारिटी द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली बाल पीड़ित मुआवजा योजना के बारे भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें