Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीबीएमबी ने 1100 पौधे रोपित किए, 7000 पौधे लगाने का रखा है टारगेट

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 03 Aug 2022 06:25 PM (IST)

    भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड द्वारा वर्षा ऋतु में 7000 पौधे लगाने के टारगेट को पूरा करने के लिए बुधवार को पौधारोपण अभियान जारी रखा गया है।

    Hero Image
    बीबीएमबी ने 1100 पौधे रोपित किए, 7000 पौधे लगाने का रखा है टारगेट

    सुभाष शर्मा, नंगल : भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड द्वारा वर्षा ऋतु में 7000 पौधे लगाने के टारगेट को पूरा करने के लिए बुधवार को पौधारोपण अभियान जारी रखा गया है। सुबह 11 बजे 1100 पौधे रोपित करने के बड़े अभियान का शुभारंभ भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव की पत्नी दीप्ति श्रीवास्तव ने खुद चंडीगढ़ से नंगल आकर किया। उन्होंने पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वचनबद्धता से किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया व कहा कि हर सूरत में वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया जाना चाहिए। भाखड़ा बांध के चीफ इंजीनियर सीपी सिंह ने भी फूलों का पौधा लगाया व बताया कि 7000 पौधे लगाने के टारगेट को पूरा करने के लिए फलदार, औषधिय गुणों वाले व फूल वाले पौधे रोपित किए जा रहे हैं। अब तक दो हजार पौधा लगाए जा चुके है। इसके अलावा भाखड़ा बांध के कैचमेंट एरिया में भी पौधे लगाने के साथ लोगों में पौधे बांटे जा रहे हैं, ताकि जलाशय में आने वाली मिट्टी तथा पहाड़ों के भूस्खलन को रोका जा सके। चंडीगढ़ जैसे फूलों वाले पौधे भी रोपित किए जा रहे हैं नंगल में

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाखड़ा बांध के डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएल कंबोज ने पौधारोपित करने के बाद बताया कि बोर्ड अध्यक्ष का निर्देश है कि पौधारोपण केवल रोपण तक ही सीमित न रखा जाए, बल्कि पौधों को सफल बनाने के लिए भी गंभीरता दिखाई जाए। इसलिए लगाए जाने वाले हर पौधे को ट्री गार्ड के साथ लगाया जा रहा है। पौधे लगाकर पशुओं के हवाले नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि लगातार उनकी देखभाल भी की जा रही है। गर्मियों के दिनों में पौधों को पानी देने की उचित व्यवस्था है। इंजीनियर कंबोज ने बताया कि पौधारोपण अभियान की विशेष बात यह है कि नंगल में चंडीगढ़ जैसे फूलों वाले पौधे रोपित करने के प्रयास भी शुरू किए गए हैं। इसके अलावा बकायदा गुजरात से मंगवाए गए चंदन के 500 पौधे रोपित करने का अभियान भी लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि आज बीबीएमबी के विभिन्न मंडलों नंगल डैम डिवीजन, आरएम डिवीजन, बागवानी विभाग तथा बांध क्षेत्र में जगह-जगह 11 बजे सायरन बजाकर एक साथ कर्मचारियों ने पौधे लगाने में सहयोग दिया है। टारगेट को पूरा करने के लिए तेजी से काम जारी है। इन्होंने भी लगाए पौधे

    बीबीएमबी के अधीक्षण अभियंता इंजी. अरविद शर्मा, एसके बेदी, जेपी सिंह, अतुल चावला, एक्सईएन सुनील अग्रवाल, राजेश वशिष्ट, पीएस कटारिया, एसडीओ सुरेंद्र धीमान, गुरबख्श चौधरी, लक्ष्य सिगला, वीरेंद्र शर्मा, आरसी आनंद, जेई अभिषेक बंगा, सुधांशु, गौरव साहनी, एपीआरओ संजीव शर्मा, स्टेट एलोकेटेड यूनियन के प्रधान यशपाल सिंह, महासचिव अमरजीत, परमजीत, बागवानी विभाग के सुपरवाइजर संजीव शर्मा, विजय शर्मा सहित इशिका चुघ, बीबीएमबी रेडक्रास एंड हास्पीटल वेलफेयर सोसायटी की चेयरमैन हरपाल कौर, सचिव मीनाक्षी कंबोज, अंजु शर्मा, तजिदर सैनी, अर्पिता ठाकुर आदि ने भी फलदार तथा औषधिय गुणों वाले पौधे रोपित किए।

    comedy show banner
    comedy show banner