Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anurag Thakur: नशे से आजादी का अनुराग ठाकुर ने दिलाया संकल्प, युवाओं को दिया ये संदेश

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 04 Mar 2023 02:50 PM (IST)

    Anurag Thakur अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय मदद मांगने वाला भारत आज मदद देने वाला बन गया। सीरिया में जब आपदा आई तो भारत सबसे पहले मदद लेकर पहुंचे और बाकी देश अभी रास्ते में थे। भारत से एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट में विकास कायम किया है।

    Hero Image
    युवाओं के साथ फोटो खिंचवाई और उत्सव में हिस्सा लेने की अपील की

    रूपनगर, जागरण संवाददाता। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आईआईटी रोपड़ में राष्ट्र स्तरीय युवा उत्सव की शुरुआत करने के बाद सज युवाओं के बीच जाकर उनसे मुलाकात की। अनुराग ने युवाओं के साथ सेल्फी खिंचवाई और उन्हें युवा उत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को योग दिया और उसे पूरी दुनिया ने अपनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब मोदी ने मिलेट्स (मोटा अनाज) का नारा दिया है। आज खुद को स्वस्थ रखने के लिए मोटे अनाज के व्यंजन का समय है। मिलेट्स की खेती करने वाले किसान को इसका फायदा होगा। युवा उत्सव में राज्य और राष्ट्र स्तर पर नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जिला स्तर पर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

    भारत अब मदद करने वाला देश है

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय मदद मांगने वाला भारत आज मदद देने वाला बन गया। सीरिया में जब आपदा आई तो भारत सबसे पहले मदद लेकर पहुंचे और बाकी देश अभी रास्ते में थे। भारत से एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट में विकास कायम किया है। मोबाइल फोन में एक्सपोर्ट करने में हमारा देश दूसरे नंबर था और अब मोबाइल बनाने में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक भी बन गया है। तीस सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत बन गया है।

    युवाओं को ठाकुर का संदेश

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा बहुत जल्दी परेशान होना शुरू हो जाते हैं। चुनौतियों को अवसर में बदलना होगा। परेशानियों से भागने से कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि नशे के खिलाफ लड़ना होगा। युवाओं को नशे से आजादी का संकल्प लेते हुए भारत माता की जय और जो बोले सो निहाल के जयघोष लगाए। बता दें कि इस अभियान के तहत देश के अलग अलग शहरों में युवाओं को बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।