Move to Jagran APP

Roopnagar News: पूर्व CM चन्नी से रंगदारी मांगने वाला आरोपित मुंबई से गिरफ्तार, पंजाब पुलिस खंगाल रही पुराने रिकॉर्ड

Roopnagar News पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से रंगदारी मांगने वाला आरोपित गिरफ्तार हो गया है। पंजाब पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी मुंबई के नागपुर से की है। वहींं जाच में सामने आया कि आरोपित इस समय स्टॉक का काम करता है। वो पढ़ा लिखा है और होटल मैनेजमेंट की हुई है। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Mon, 18 Mar 2024 04:10 PM (IST)
Roopnagar News: पूर्व CM चन्नी से रंगदारी मांगने वाला आरोपित मुंबई से गिरफ्तार, पंजाब पुलिस खंगाल रही पुराने रिकॉर्ड
पूर्व CM चन्नी से रंगदारी मांगने वाला आरोपित मुंबई से गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रूपनगर। खुद को गैंगस्टर बताकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से रंगदारी मांगने वाले आरोपित को जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि आरोपित दीपक श्रीमंत काबले पुत्र श्रीमंत काबले, 604 सम्भव अपार्टमेंट ए विंग छत्रपति शिवाजी मार्ग, शिवाजी वकोला मुंबई (महाराष्ट्र) के नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपित का नहीं है कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड

आरोपित इस समय स्टॉक का काम करता है। वो पढ़ा लिखा है और होटल मैनेजमेंट की हुई है। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

आरोपित ने वो अकाउंट डिलीट कर दिया है, जिसके जरिए उसने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को वॉट्सएप कॉल करके दो करोड़ की रंगदारी की मांग की थी और गोल्डी बराड़ का नाम लेते हुए धमकाया था। रंगदारी न देने पर जान से मार देने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: 'चुनाव में राजनीतिक दलों के गले की हड्डी बनेगा किसान मार्च', डल्‍लेवाल ने आंदोलन पर दिया नया अपडेट

पूर्व सीएम ने किया था खुलासा

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बीते दिनों ही इस बात का खुलासा किया था। उन्‍होंने बताया था कि कॉल पर उनसे दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। एक गैंगस्‍टर ने उन्‍हें धमकी भरे फोन और मैसेज भी किए। उन्‍होंने कहा कि पूर्व मुख्‍यमंत्री भी गैंगस्‍टरों से सुरक्षित नहीं हैं। चन्‍नी ने मैसेज का स्‍क्रीनशॉट भी दिखाया था।

यह भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व CM को आया धमकी भरा फोन, दो करोड़ की मांगी फिरौती; चन्नी बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई