पंजाब में जेल में बंद पूर्व DSP समेत तीन पुलिसकर्मियों पर किया हमला, हिंदू नेता की हत्या में सजा काट रहा था आरोपी
पटियाला सेंट्रल जेल में हिंदू नेता सुधीर सूरी हत्याकांड के आरोपी सन्नी ने बुधवार दोपहर पूर्व डीएसपी और दो पूर्व इंस्पेक्टरों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी को शक था कि ये अधिकारी जेल में उसके फोन इस्तेमाल करने की सूचना दे रहे थे। घायल डीएसपी गुरबचन सिंह इंस्पेक्टर सूबा सिंह और इंद्रजीत सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। सूबा सिंह की हालत गंभीर है।

जागरण संवाददाता, पटियाला। हिंदू नेता सुधीर सूरी कत्ल के आरोप में सेंट्रल जेल में बंद आरोपित ने बुधवार दोपहर पूर्व डीएसपी व दो पूर्व इंस्पेक्टरों पर जानलेवा हमला कर दिया। तीनों पूर्व पुलिस अधिकारी फोन इस्तेमाल करने की सूचना जेल अधिकारियों तक पहुंचा रहे थे, इसी रंजिश में आरोपित ने हमला किया।
घायल सेवानिवृत्त डीएसपी गुरबचन सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर सूबा सिंह व पूर्व इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूबा सिंह के चेहरे भी चोटें आईं हैं। उसे आईसीयू में रखा गया है। इसी मामले पर कुछ महीने पहले बहस भी हुई थी।
बुधवार को भी चमचे तीखे करके सन्नी ने हमला कर दिया था। पूर्व डीएसपी गुरबचन सिंह 32 वर्ष पहले कॉन्स्टेबल जगदीप सिंह मक्खन व एसपीओ गुरनाम सिंह का कत्ल करने के बाद उनके शव लावारिस बताकर जलाने का आरोप साबित होने पर उम्रकैद की सजा काट रहा है।
इंस्पेक्टर सूबा सिंह को 1993 में तरनतारन के सात युवाओं के फेक एनकाउंटर में उम्र कैद हुई है। तीसरे जख्मी इंद्रजीत सिंह इंस्पेक्टर के खिलाफ भी गंभीर मामला दर्ज है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।