देवी-देवताओं के बजाय परमात्मा की पूजा करें : संत अमरजीत
जेएनएन, समाना (पटियाला) निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज संत अमरजीत ¨सह ने यहां निरंकारी भव
जेएनएन, समाना (पटियाला)
निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज संत अमरजीत ¨सह ने यहां निरंकारी भवन में सत्संग करते कहा कि सारी प्रकृति निरंकार प्रभु ने बनाई है। निरंकार खुद इस प्रकृति में निवास करता है और वह खुद सर्वशक्तिमान है। सभी शक्तियां उसके अधीन काम करती हैं।
उन्होंने लोगों को वहम से ऊपर उठकर परमात्मा के प्रति आस्था रखने की उदाहरण देते कहा कि ब्रह्माज्ञान की प्राप्ति कर सर्व शक्तिमान परमात्मा की जानकारी के बाद देवी-देवताओं की पूजा नहीं, बल्कि निरंकार की पूजा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि निरंकार प्रभु ने अपनी शक्तियों में से कुछ शक्तियां प्रकृति की सेवा संभाल करने के लिए देवी-देवताओं को प्रदान की। वह जब चाहें, उनसे यह शक्तियां वापस ले सकता है। इसलिए परमात्मा की जानकारी रखने वालों के लिए जरूरी है कि वह देवी-देवताओं की पूजा करने के बजाय परमात्मा की पूजा करें, ताकि इंसान के शरीर छोड़ने के बाद उनकी आत्मा को परमात्मा अपने अंदर समा सके। आत्मा को जन्म-मरण से छुटकारा मिल सके।
उन्होंने कहा कि जो लोग देवी- देवताओं में आस्था रखकर उनकी पूजा करते हैं। उनके लिए पूजा करने की कोई मनाही नहीं है। जिन लोगों ने सतगुरुसे ब्रह्माज्ञान प्राप्त कर परमात्मा के दर्शन कर लिए हैं। उनके लिए जरूरी है कि वह परमात्मा की ही पूजा करें। इसलिए इस जन्म में परमात्मा की जानकारी प्राप्त करना और जन्म-मरण के चक्कर से मुक्त कराना ही मनुष्य का असली उद्देश्य है।
इस मौके पर एडवोकेट सु¨रदर ¨सह, एपीआरओ इकबाल ¨सह, सेवा दल संचालक अशोक हसीजा, सहायक संचालक गुरमुख ¨सह, म¨हदर पाल, रामलाल, सहायक संचालिका बहन ऊमिला, कंचन ज्योति व अन्य संगत हाजिर थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।