विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी, कुल 188 केस मिले; सबसे ज्यादा 76 केस अमृतसर में दर्ज

Published: Sat, 18 Oct 2025 03:30 AM (IST)

पंजाब में पराली जलाने के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, अब तक 188 मामले सामने आए हैं। अमृतसर ...और पढ़ें

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार जारी है।

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार जारी है।

HighLights

  1. पंजाब में पराली जलाने के 188 मामले

  2. अमृतसर में सबसे ज्यादा 76 केस दर्ज

  3. प्रदूषण बोर्ड द्वारा जुर्माना और एफआईआर

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब में पराली जलाने के केसों ने हालांकि अभी गति नहीं पकड़ी है लेकिन ऐसे केसों का आने का सिलसिला जारी है। राज्य में अब तक पराली जलाने के कुल 188 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 76 केस जहां अमृतसर से आए हैं।

वहीं 55 केसों के साथ तरनतारन दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर पटियाला है जहां ऐसे 11 केस सामने आए हैं। दूसरी ओर पठानकोट, मुक्तसर और मोगा ऐसे जिला हैं जहां अभी तक एक भी केस पराली जलाने का सामने नहीं आया है।

पंजाब पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक पराली जलाने के 93 केसों में कार्रवायी करते हुए अब तक चार लाख 60 हजार रुपए जुर्माना किया जा चुका है। इसमें से तीन लाख 30 हजार रुपए जुर्माना की वसूली की भी जा चुकी है।

इसके साथ ही जहां पराली जलाने पर 115 एफआईआर दर्ज की गई हैं वहीं 59 किसानों के जमीनी रिकार्ड में रेड एंट्री भी की गई है।