Move to Jagran APP

Punjab News: सीएम मान की पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेड, मरीजों का हालचाल जान रहे हैं सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार शाम पटियाला के राजिंदरा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सीएम ने पूरे घटनाक्रम की लाइव वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। वे वार्ड में भर्ती मरीजों से हालचाल पूछ रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 19 Oct 2022 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2022 06:34 PM (IST)
पटियाला के राजिंदर अस्पताल में मरीजों का हालचाल पूछते हुए सीएम भगवंत मान। वीडियो ग्रैब

जेएनएन, पटियाला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार शाम पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में औचक निरीक्षण करके मरीजों का हालचाल जाना। सीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में विजिट करके वहां भर्ती मरीजों से उन्हें मिल रहे उपचार के बारे में जानकारी हासिल की। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

loksabha election banner

इधर, सीएम औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बता दें कि राजिंदरा अस्पताल पटियाला का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है और इसे पंजाब के प्रतिष्ठित अस्पतालों में गिना जाता है। औचक निरीक्षण को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्विटर हैंडल से लाइव वीडियो भी शेयर की जा रही है। 

सीएम मान के ट्विटर हैंड पर इसे अस्पताल पर रेड बताया जा रहा है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इस दौरान उन्होंने अस्पताल में क्या-क्या खामियां देखी। मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने की खबर लगने पर डाक्टरों और स्टाफ में हड़कंप मच गया है। 

सबसे पहले सीधे इमरजेंसी गए सीएम मान

अस्पताल पहुंचे सीएम सबसे पहले सीधे इमरजेंसी में गए और वहां भर्ती मरीजों से बात कर उनकी परेशानी के बारे में पूछा। इसके बाद सीएम अस्पताल के अन्य वार्डों में जाकर सेहत सुविधाओं जायजा लेने लगे। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से बात कर उनसे उनकी परेशानी के बारे में पूछा। साथ ही अस्पताल प्रशासन को मरीजों को आने वाली परेशानियों का हल करने के निर्देश भी जारी किए। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी वादों में सरकारी अस्पतालों में सभी को मुफ्त उपचार की गारंटी दी थी।  

सुबह लुधियाना में किया वेरका के प्रोजेक्ट का उद्घाटन

इससे पहले बुधवार सुबह सीएम भगवंत मान ने लुधियाना पहुंचकर वेरका प्लांट में दस लाख टन मक्खन बनाने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। सीएम ने दावा किया कि अब पंजाब तरक्की के रास्ते पर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.