विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PCS मेंस रिजल्ट विवाद के बीच डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी का शेड्यूल जारी, गुस्साए अभ्यर्थियों ने PPSC ऑफिस के बाहर दिया धरना

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:04 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 02:07 PM (IST)

पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) पीसीएस-मेंस परिणाम को लेकर विवाद जारी है, जिसके चलते अभ्यर्थियों ने अनियमितताओं का आरोप लगाते ...और पढ़ें

PCS मेंस रिजल्ट विवाद के बीच डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी का शेड्यूल जारी (जागरण फोटो)

PCS मेंस रिजल्ट विवाद के बीच डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी का शेड्यूल जारी (जागरण फोटो)

HighLights

  1. PPSC ने डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी का शेड्यूल जारी किया

  2. अभ्यर्थियों ने पीसीएस मेंस परिणाम में अनियमितताओं का आरोप लगाया

  3. छात्रों ने सीबीआई जांच और परीक्षा दोबारा कराने की मांग की

डिजिटल डेस्क, पटियाला। पीसीएस-मेंस परिणाम को लेकर अभी तक विवाद थमा नहीं है। इस बीच पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) ने साक्षात्कार के लिए चुने गए अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी का शेड्यूल जारी कर दिया है।

पीपीसीएस के मुताबिक, 11 नवंबर से 17 नवंबर तक चुने हुए अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स की जांच होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

अभ्यर्थियों ने किया धरना

वहीं, मंगलवार को पीसीएस परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पारदर्शितों की कमी के आरोपों को लेकर पंजाब लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।

documents_scruitny

अभ्यर्थियों की मांग है कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच हो और परीक्षा दोबारा से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का री-इवैल्यूएशन होना चाहिए। उनका कहना है कि पिछले 8-9 महीनों की प्रक्रिया में पारदर्शितों को लेकर उनका विश्वास प्रभावित हुआ है। ऐसे में परीक्षा का रद किया जाना चाहिए।

क्या है विवाद?

पंजाब पीसीएस विवाद तब सामने आया जब 4 नवंबर को पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने मेन्स परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस बीच अभ्यर्थियों ने अनियमितताओं और धांधली के आरोप लगाए।

अभ्यर्थियों ने कथित तौर से आरोप लगाया कि एक ही परीक्षा केंद्र के एक कमरे से 10 से 11 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, और कई उम्मीदवारों के रोल नंबर बिल्कुल क्रमबद्ध (लगातार एक के बाद एक) हैं। यह भी आरोप है कि शॉर्टलिस्ट की गई लिस्ट में कुछ ऐसे उम्मीदवारों के अनक्रमांक भी हैं, जो मुख्य परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए थे।

यह भी पढ़ें- PCS परीक्षा विवाद गहराया, पटियाला में सर्विस कमीशन कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का धरना शुरू, CBI जांच की मांग

यह भी पढ़ें- PCS मेन्स-2025 परिणाम विवाद केंद्रीय गृह मंत्री तक पहुंचा, रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने और CBI जांच की उठी मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।