Patiala News: हत्या के आरोपी के साथ मुठभेड़, पुलिस पर की चार राउंड फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
पटियाला में एसवाईएल नहर के पास 20 जुलाई को तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह टोंटा को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। टोंटा ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है। आरोपी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जागरण संवाददाता, पटियाला/राजपुरा। एसवाईएल नहर के निकट 20 जुलाई को अपने दोस्त तरसेम सिंह की निर्मम हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गुरप्रीत सिंह टोंटा को पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपित ने पुलिस पर चार राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उसकी टांग में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे राजपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की है।
एसएसपी वरुण शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि 20 जुलाई को तरसेम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी।
इस वारदात में तरसेम सिंह के ही कुछ दोस्त शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपित गुरप्रीत सिंह टोंटा फरार चल रहा था। सोमवार को आरोपित गुरप्रीत टोंटा की लोकेशन की जानकारी मिली। जब पुलिस ज्ञान सागर से गांव चांसली जाने वाली लिंक रोड पर पहुंची तो वहां टोंटा पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की।
पुलिस ने घेरा तो फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर आरोपित को काबू कर लिया गया। कई अपराधों में शामिल रहा है टोंटा एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत टोंटा एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ बनूड़, राजपुरा और फतेहगढ़ साहिब में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। टोंटा से पूछताछ के बाद इस हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़ी और भी कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।