विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: स्पा सेंटर में चल रहा था गंदा काम, पटियाला पुलिस ने की छापेमारी; सभी आरोपित गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Wed, 08 Mar 2023 04:31 PM (IST)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर रमनदीप कौर निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी पटियाला का है। जिसमें माही निवासी नई ...और पढ़ें

यह सेंटर रमनदीप कौर निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी पटियाला का है।
यह सेंटर रमनदीप कौर निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी पटियाला का है।

पटियाला , जागरण संवाददाता। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने एसएसटी नगर स्थित एक मसाज और स्पा सेंटर में छापेमारी करते हुए जिस्मफरोशी करने वालों को पकड़ा है। थाना इंचार्ज गगनदीप सिंह ने कहा कि यहां पर मसाज और स्पा लेने आने वालों के साथ महिला मैनेजर बातचीत करने के बाद सौदा करती थी, जिसके बाद जिस्मफरोशी करवाई जाती थी। पुलिस ने घटनास्थल से मैनेजर के अलावा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

मसाज और स्पा सेंटर में छापेमारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सेंटर रमनदीप कौर निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी पटियाला का है। जिसमें माही निवासी नई दिल्ली मौजूदा निवासी नजदीक भारत मेडिकल स्टोर बिशन नगर पटियाला काम करती थी। इंस्पेक्टर करमजीत कौर की सुपरविजन में पुलिस टीम ने मसाज और स्पा सेंटर में छापेमारी की है।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

छापेमारी में पिंकी निवासी महेश्वरी सेवा सदन दिल्ली मौजूदा निवासी नदी के भारत मेडिकल स्टोर बिशन नगर पटियाला, करिश्मा शर्मा निवासी निहाल विहार नई दिल्ली मौजूदा निवासी पासी रोड पीजी पटियाला, संदीप कौर निवासी गांव हसनपुर पटियाला, आयशा निवासी वजीदपुरा नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया नई दिल्ली, हरप्रीत कौर निवासी दीप नगर पटियाला, प्रतिमा निवासी गांव चोरा पटियाला, शिवानी निवासी सलेमपुर गांधी नगर दिल्ली, मलकीत सिंह निवासी गांव बहल थाना सदर पटियाला और हितेश शाह निवासी नाभा गेट संगरूर को गिरफ्तार किया है।