Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Patiala Lok Sabha Election Result 2024 Live: पटियाला सीट पर शुरुआती रूझान में परनीत ने पाई बढ़त, क्या बचा पाएंगी भाजपा की साख?

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:43 AM (IST)

    पंजाब की पटियाला सीट पर भी मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। इस सीट पर कांग्रेस से आईं परनीत कौर को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर (अब भाजपा में) ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 532027 वोट मिले थे। अकाली दल के उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखडा 369309 मत मिले थे।

    Hero Image
    Patiala Lok Sabha Election Result 2024: क्या परनीत बचा पाएंगी भाजपा की साख?

    डिजिटल डेस्क, पटियाला। पंजाब की वीआईपी सीटों में शामिल पटियाला सीट पर खूब दल-बदल हुआ है। कांग्रेस से आईं परनीत कौर को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है और शुरुआती रूझान में भाजपा का यह दांव सही साबित होता नजर आ रहा है। पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा की परनीत कौर आगे चल रहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, उनके सामने कांग्रेस के डॉ.धर्मबीर गांधी और आप सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह चुनौती पेश करते नजर आएंगे। शिअद की ओर से एनके शर्मा चुनाव मैदान में हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह का गृह क्षेत्र होने के कारण यहां पर भाजपा की साख दांव पर है।

    परनीत कौर हुई थीं विजयी

    साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर (अब भाजपा में) ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 532027 वोट मिले थे। वहीं अकाली दल के सुरजीत सिंह रखडा को हार का सामना करना पड़ा था। शिअद को कुल वोट 369309 मिले थे। जीत का अंतर 162718 वोटों से था।