Patiala News: सेंट्रल जेल के वार्डर पर कैदी ने नुकीली वस्तु से किया हमला, शिकायत दर्ज
पटियाला सेंट्रल जेल में नशा तस्करी के आरोप में बंद कैदी अरुण कुमार ने जेल वार्डर सुखजीत सिंह पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। बिना अनुमति के जेल परिसर में घूमने के कारण पूछताछ के दौरान आरोपी ने तैश में आकर वार्डर पर हमला किया। सुखजीत सिंह और बचाव करने आए मनप्रीत सिंह को चोटें आई हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
जागरण संवाददाता, पटियाला। सेंट्रल जेल में नशा तस्करी के मामले में बंद कैदी ने नुकीली वस्तु से हमला करके जेल वार्डर को घायल कर दिया।
बिना पूछे अहाते में घूम रहे कैदी अरुण कुमार निवासी मोहल्ला रायके जिला कपूरथला के खिलाफ जेल वार्डर सुखजीत सिंह के बयानों पर 22 अगस्त को देर रात हमला करने के मामले में त्रिपड़ी थाना में केस दर्ज हुआ है।
सुखजीत के अनुसार 21 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे कैदी अरूण को सहायक सुपरिटेंडेंट के पास पेश किया था, क्योंकि वह बिना पूछे अहाते में बाहर निकल घूम रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपित ने तैश में आकर जेब से नुकीली वस्तु निकाल हमला कर दिया। सिर पर चोट लगी। फिर दूसरा वार घुटने पर किया।
बचाव करने आए वार्डर मनप्रीत सिंह पर भी आरोपित ने हमला किया। दोनों घायलों को जेल अस्पताल में उपचार दिलवाने के बाद त्रिपड़ी थाना पुलिस को लिखित रूप में शिकायत भेज दी। जेल सुपरिटेंडेंट गुरचरन सिंह धालीवाल ने कहा कि आरोपित कैदी हिंसक स्वभाव का है, जिस वजह से उस पर अधिक निगरानी रखनी पड़ती है। यह कैदी कुछ महीने पहले ही पटियाला जेल में शिफ्ट हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।