विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाखड़ा ब्रिज हादसा: NHAI, PWD या BRO... किसकी चूक से ढहा स्टील से बना पुल? 3 दिन बाद भी तय नहीं हुई जवाबदेही

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:45 AM (IST)

पटियाला के पसियाना में भाखड़ा नहर पर बने पुल के टूटने के तीन दिन बाद भी उसकी भार क्षमता स्पष्ट नहीं हुई है।

भाखड़ा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस् होने के बाद (जागरण आर्काइव)

भाखड़ा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस् होने के बाद (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. पटियाला में भाखड़ा नहर पर पुल टूटा, क्षमता अज्ञात

  2. एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी जिम्मेदारी को लेकर उलझे हुए

  3. हादसे के बाद पुल का मलबा हटाने का काम शुरू

जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना 60 मीटर लंबा स्टील पुल टूटे तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी भार क्षमता को लेकर अब भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

यह जानना जरूरी है कि पुल कितने टन भार वाले वाहनों के लिए बनाया गया था। क्या इससे गुजर रहे ट्रक तय सीमा से अधिक वजन लेकर चल रहे थे या पुल की संरचना भारी वाहनों का दबाव सहने में सक्षम नहीं थी?

हादसे के बाद एनएचएआइ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस सवाल का जवाब देने के बजाय जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। एनएचएआइ का कहना है कि पुल का निर्माण बीआरओ ने पंजाब के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की निगरानी में करवाया था।

पुल की वास्तविक भार क्षमता कितनी?

वहीं, पीडब्ल्यूडी का तर्क है कि पुल की देखरेख का जिम्मा बाद में एनएचएआइ को सौंप दिया गया था। जिम्मेदारी को लेकर जारी इस खींचतान के बीच पुल की वास्तविक भार क्षमता सामने नहीं आई है।

दिल्ली से आई एनएचएआइ की पांच सदस्यीय टीम पिछले दो दिन से घटनास्थल पर जांच कर रही है। टीम ने अब तक पुल की भार क्षमता या हादसे के संभावित कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी है। अधिकारी जांच जारी होने की बात कहकर टिप्पणी से बच रहे हैं।

अब पुल के ढांचे को हटाने का काम शुरू

नहर में गिरे दोनों ट्रकों को खाली करवाकर पुल के मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। अब क्षतिग्रस्त स्टील पुल का ढांचा हटाने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद अस्थायी तौर पर बेली ब्रिज बनाकर आवाजाही बहाल करने की योजना है।

फिलहाल विभाग की प्राथमिकता क्षतिग्रस्त पुल हटाकर वैकल्पिक रास्ता तैयार करना है। एनएचएआइ के साइट मैनेजर अभिषेक चौहान ने पुल की भार क्षमता की जानकारी होने से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि विभाग की पहली प्राथमिकता पुल हटाकर जल्द आवाजाही शुरू करवाना है। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही वाले पुल की भार क्षमता की जानकारी अधिकारियों के पास क्यों नहीं है, यह सवाल कायम है।

यह भी पढ़ें- पटियाला में पुल गिरने के बाद हरकत में आया प्रशासन, जांच के लिए रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के आदेश; रूट डायवर्जन तय

यह भी पढ़ें- भाखड़ा नहर पर पुल गिरने के बाद खतरे की घंटी! पंजाब के हाईवे पुलों के सेफ्टी ऑडिट की उठी मांग; मंत्री जी ने लिखा पत्र

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।