विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल बोले, कांग्रेस की गलत नीतियों से पंजाब बेहाल

By Ankit KumarEdited By:
Published: Tue, 01 Aug 2017 06:42 PM (IST)Updated: Wed, 02 Aug 2017 03:26 AM (IST)

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाए।

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल बोले, कांग्रेस की गलत नीतियों से पंजाब बेहाल
पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल बोले, कांग्रेस की गलत नीतियों से पंजाब बेहाल

जेएनएन, भादसो (पटियाला)। राज्य की कांग्रेस पार्टी की सरकार पिछले 4 माह की कारगुजारी से फैल साबित हुई है। इस समय पंजाब में हत्याकांड की घटनाएं रोज घटित हो रही हैं। कांग्रेसियों की मनमर्जी से भी आम जनता परेशान है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गांव शाहपुर में कही।

बादल शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक बलवंत सिंह शाहपुर के निधन पर उनके घर पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख प्रकट करने आए थे। उन्होंने कहा कि शाहपुर का निधन शिरोमणि अकाली दल के लिए कभी न पूरी होने वाली कमी है।

यह भी पढ़ें: मिल्क बैंक में मिलेगा मां का दूध, छह माह तक रखा जा सकता है संरक्षित

इस दौरान बादल ने कैप्टन सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य में लॉ एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। गत दिनों जैतो में एक शेलर मालिक की सरेआम गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। जिससे लोगों के मन में भय है। कांग्रेसी वर्करों द्वारा अकाली वर्करों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करवाए जा रहे हैं। हालांकि अकाली दल इसका तीखा विरोध करेगी।

यह भी पढ़ें: तरनतारन में भिड़ी दो निजी बसें, चार यात्रियों की मौत