विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला के थाने में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार शख्स ने की आत्महत्या, फ्लश की पाइप से लटक दी जान

Published: Tue, 29 Sep 2026 03:22 PM (IST)

पटियाला के नाभा कोतवाली के बाथरूम में नशा बरामदगी मामले के आरोपी लक्ष्मन उर्फ लाडी ने फ्लश की पाइप से ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो।

मृतक की फाइल फोटो।

HighLights

  1. पटियाला के नाभा थाने में आरोपी ने की आत्महत्या।

  2. नशा बरामदगी मामले में पुलिस हिरासत में था लक्ष्मन उर्फ लाडी।

  3. घटना के बाद न्यायिक और विभागीय जांच के आदेश दिए गए।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला के नाभा कोतवाली परिसर में आत्महत्या का मामला सामने आया है। नशा बरामदगी के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए एक आरोपी ने थाने के बाथरूम में जाकर खुदकुशी कर ली। मृतक आरोपी की पहचान लक्ष्मन उर्फ लाडी के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात मंगलवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। आरोपी को नशा बरामदगी के सिलसिले में पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने में रखा गया था। मंगलवार सुबह उसने सुरक्षाकर्मियों से शौचालय जाने की अनुमति मांगी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों को संदेह हुआ।

यह भी पढ़ें- 'पंजाब में नशा खत्म करना है तो बीजेपी को दो मौका...', लुधियाना में बोले सांसद मनोज तिवारी

rajesh chibbar

नाभा कोतवाली में एसपी पटियाला राजेश छिब्बड़ मामले की जानकारी देते हुए।

पाइप से लटका था शव

शंका होने पर जब पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया और अंदर झांककर देखा तो आरोपी फ्लश के पाइप से लटक रहा था। उसे तुरंत नीचे उतारकर आपातकालीन स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- 'जागो पंजाब के नेताओं, आपके घर में चोर घुस आए हैं', सरकारी बंगलों पर अवैध कब्जे के आरोप पर भड़के सुनील जाखड़

न्यायिक जांच शुरू

पुलिस हिरासत के भीतर हुई इस अप्रत्याशित घटना के बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया है। उच्च अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, इसकी न्यायिक जांच भी शुरू हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- युवा वोटर बदलाव को तैयार, पंजाब चुनाव में नशा है मुद्दा; प्रदेश प्रधान ने बताया यूथ कांग्रेस का मास्टर प्लान