Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    स्मार्ट इंडिया हैकथान 2022 ग्रैंड फिनाले के लिए चितकारा विवि नोडल सेटर बना

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 23 Aug 2022 09:03 PM (IST)

    चितकारा यूनिवर्सिटी को स्मार्ट इंडिया हैकाथान के हार्डवेयर एडिशन के आयोजन के लिए नोडल सेंटर के रूप में चयनित किया गया है।

    Hero Image
    स्मार्ट इंडिया हैकथान 2022 ग्रैंड फिनाले के लिए चितकारा विवि नोडल सेटर बना

    संस, राजपुरा : चितकारा यूनिवर्सिटी को स्मार्ट इंडिया हैकाथान के हार्डवेयर एडिशन के आयोजन के लिए नोडल सेंटर के रूप में चयनित किया गया है। इस आयोजन में एक मंत्रालय द्वारा दिए गए तीन समस्या विवरणों के लिए 15 टीमों के 105 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। हर समस्या विवरण की विजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। स्टूडेंट इनोवेशन कैटेगरी के तहत एक लाख, 75 हजार व 50 हजार रुपये के पुरुस्कार विजेता टीमों को दिए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा केंद्रीकृत तरीके से एक साथ 25 अगस्त को सुबह नौ बजे उद्घाटन किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल द्वारा छात्रों को सरकार, मंत्रालयों, विभागों, उद्योगों और अन्य संगठनों की गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए एक स्मार्ट इंडिया हैकाथान के नाम से एक राष्ट्रव्यापी पहल शुरू की गई है।

    इस वर्ष स्मार्ट इंडिया हैकाथान-जूनियर को भी स्कूली छात्रों के लिए स्कूल स्तर पर नवाचार और समस्या-समाधान दृष्टिकोण की संस्कृति का निर्माण करने के लिए भी पेश किया गया है। 2017 में लांच होने के बाद से स्मार्ट इंडिया हैकथान का दायरा हर बढ़ता जा रहा है। स्मार्ट इंडिया हैकथान 2022 के तहत आयोजित कैंपस स्तरीय हैकथान की 2033 विजेता टीमें, जिसमें 15000 से अधिक छात्र शामिल हैं, इस वर्ष के एसआईएच ग्रैंड फिनाले में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगी। ये टीमें निर्धारित नोडल केंद्र की यात्रा करेंगी और एसआईएच 2022 के ग्रैंड फिनाले के दौरान इन समस्या विवरणों पर काम करेंगी।