एडवोकेट अशवनी गुप्ता समाना नगर कौंसिल का प्रधान बने
नगर कौंसिल समाना के सभी वार्ड पार्षदों की बैठक नगर कौंसिल कार्यालय में आयोजित की गई।

जेएनएन, समाना (पटियाला) : नगर कौंसिल समाना के सभी वार्ड पार्षदों की बैठक नगर कौंसिल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समाना के विधायक काका राजिदर सिंह, समाना के एसडीएम नमन मड़कन विशेष तौर पर पहुंचे। बैठक के दौरान वार्ड नंबर 21 से विजयी रहे एडवोकेट अश्वनी गुप्ता को सर्वसम्मति से नगर कौंसिल का प्रधान चुना गया। इसके अलावा पार्षद राज कुमार सचदेवा को वरिष्ठ उप प्रधान और सतपाल पाली को उप प्रधान चुना गया। नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट अश्वनी गुप्ता और अन्य चुने गए ओहदेदारों का हार पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद शहर के लोगों ने अश्वनी गुप्ता के प्रधान बनने पर ढोल की थाप पर भंगड़ा डालकर जश्न मनाया।
इस मौके पर काका राजिदर सिंह ने एडवोकेट अश्वनी गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि भले ही आगामी विधानसभा के लिए मात्र एक वर्ष का समय बाकी बचा है। इसके बावजूद भी आगामी दिनों में शहर के विकास कार्य करवाने में तेजी लाई जाएगी। नव नियुक्त प्रधान एडवोकेट अश्वनी गुप्ता ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह, परनीत कौर, मंडी बोर्ड चेयरमैन लाल, विधायक काका राजिदर सिंह और उनकी पत्नी रविदर कौर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने जो जिम्मेवारी उसे दी है। वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उप प्रधान का पद न मिलने से महिला पार्षद मायूस
इस बार नगर कौंसिल चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत कोटा आरक्षित रखा गया था। इसी आधार पर शहर के 21 वार्डो में से 10 वार्ड पर महिला उम्मीदवारों को उतारा गया था। चुनाव के बाद पहली बार नगर कौंसिल में 10 महिला उम्मीदवार चुनकर नगर कौंसिल की दहलीज पर पहुंची है। पंजाब सरकार के महिलाओं को अधिक अधिकार दिए जाने के चलते किसी महिला पार्षद को उप प्रधान के लिए चुना जाना चाहिए था। लेकिन पंजाब सरकार के इस आदेश को नजरअंदाज कर किसी भी महिला पार्षद को यह हक नहीं दिया गया है। जिसको लेकर शहर में पूरी तरह से चर्चा रही।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।