पठानकोट में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, नुकसान की भरपाई का दिया आश्वासन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पठानकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया और अवैध अतिक्रमण को आपदाओं का कारण बताया। कैलाशपुर के दुकानदारों को नुकसान की लिस्ट नगर कौंसिल में जमा करने को कहा गया ताकि मुआवज़ा मिल सके। उन्होंने अवैध खनन से पुलों के क्षतिग्रस्त होने की बात कही।

जागरण संवाददाता,सुजानपुर (पठानकोट)। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कैलाशपुर सुजानपुर पठानकोट ज़िले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि यह बाढ़ लंबे समय के बाद फिर से आई है, कहीं न कहीं समाज के लोग भी इन आपदाओं के लिए ज़िम्मेदार हैं क्योंकि लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण के कारण नहरों और नालों के पेड़ों का भी नुकसान हुआ है।
उन्होंने कैलाशपुर के दुकानदारों से कहा कि उनका बाढ़ से जो नुकसान हुआ है उसकी लिस्ट फॉर्म भरकर नगर कौंसिल सुजानपुर में दें। जिला प्रशासन द्वारा जांच के बाद उनका बनता उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ प्रभावित लोग अपने नुकसान की सूचना ज़िला प्रशासन को दें ताकि उन्हें उनके नुकसान की भरपाई की जा सके।
जब उनसे नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच की जाएगी। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य उप्पल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलजिंदर सिंह, पूर्व उपायुक्त दिनेश सिंह बब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, रूपलाल पूर्व नगर काउंसिल अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा, जगमोहन जग्गा, महिला जिलाध्यक्ष नीलम हंस, युद्धवीर सिंह सहित, द्वारका दास पार्षद , अश्विनी शर्मा, सुनील सिंह हैप्पी, राजकुमार नामू कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।