विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: सिविल में 10 दिन से खत्म है एक्स-रे फिल्म एंबुलेंस में तेल भरवाने के भी नहीं हैं पैसे

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 29 Jan 2023 10:57 AM (IST)

पंजाब के पठानकोट स्थित सिविल अस्‍पताल में 10 दिन से एक्‍स-रे फिल्‍म खत्‍म हो गई हैं। विभाग के पास एंबुलेंस तक का तेल खर्च नहीं है। सिविल अस्पताल प्रबंधन को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल अमृतसर नहीं भेजे जा रहे।

सिविल में 10 दिन से खत्म है एक्स-रे फिल्म एंबुलेंस में तेल भरवाने के भी नहीं हैं पैसे
सिविल में 10 दिन से खत्म है एक्स-रे फिल्म एंबुलेंस में तेल भरवाने के भी नहीं हैं पैसे

संवाद सहयोगी, पठानकोटः सिविल अस्पताल में बीते करीब दस दिनों से एक्स-रे फिल्म खत्म हैं। उधर, विभाग के पास एंबुलेंस में तेल डलवाने के भी पैसे नहीं हैं। इस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से यूजर चार्जेस सरकारी खजाने में जमा करवाने के आदेश के उपरांत सिविल अस्पताल प्रबंधन को फुटकल खर्चों के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से एक्स-रे फिल्में नहीं खरीदी जा रहीं।

Punjab News: जीरकपुर में ओवरपास का काम ठप, खुली पड़ी सीवरलाइन से खतरे में जान

मरीजों को बाहर से 200 से 300 रुपये खर्च करके एक्स-रे करवाने पड़ रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि सिविल में रोजाना 50 से 60 एक्स-रे किए जाते हैं, लेकिन मौजूदा समय में एक्स-रे फिल्में खत्म होने के कारण मरीज परेशान हैं और निजी केंद्रों से एक्स-रे करवाने को मजबूर हैं।

वहीं अस्पताल में स्टेशनरी के सामान की किल्लत शुरू हो गई है। ओपीडी स्लिप काटने के लिए रोजाना स्टाफ को स्टेशनरी दी जाती है व जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। बिल जमा न करवाए जाने के कारण इंटरनेट भी बंद हो गया है। उपरांत सेहत विभाग की ओर से कुछ दिनों की एक्सटेंशन मांगने पर कंपनी ने इंटरनेट सेवा बहाल की है।

इधर, दो सप्ताह से अमृतसर नहीं भेजे सैंपल

यूजर चार्जेस सरकारी खजाने में जमा करवाने के आदेश के बाद सिविल अस्पताल प्रबंधन को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के पास एंबुलेंस तक का तेल खर्च नहीं है। इस कारण आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल अमृतसर नहीं भेजे जा रहे।

Amritsar Crime: पुलिस कर्मी के बेटे सहित हत्या प्रयास में दो नामजद

लोगों को रिपोर्ट लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिविल के कोविड टेस्ट सेंटर में दो सप्ताह के करीब 3000 हजार सैंपल इक्टठे हो चुके हैं। ऐसे में अस्पताल में भर्ती मरीजों व विदेश में जाने वाले लोगों, बीएसएफ के कर्मियों व अन्य मरीजों जिनकों डाक्टर की ओर से आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने के लिए बोला जा रहा है, उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।