यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amritsar Crime: पुलिस कर्मी के बेटे सहित हत्या प्रयास में दो नामजद
एकतरफा इश्क से परेशान एएसआइ अमरजीत सिंह के बेटे राजविंदर सिंह और उसके दोस्त को पुलिस घटना के चौबीस घंटे बीत जाने पर भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर डाक्टरों ने बताया कि तीन गोलियां लगने से बुरी तरह जख्मी हुई अनमोलदीप कौर की हालत खतरे से बाहर है।

अमृतसर, जागरण संवाददाता : एकतरफा इश्क से परेशान एएसआइ अमरजीत सिंह के बेटे राजविंदर सिंह और उसके दोस्त को पुलिस घटना के चौबीस घंटे बीत जाने पर भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर, डाक्टरों ने बताया कि तीन गोलियां लगने से बुरी तरह जख्मी हुई अनमोलदीप कौर की हालत खतरे से बाहर है। कैंटोनमेंट थाने की प्रभारी खुशबू शर्मा ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
राजविंदर को सरेंडर कराने के लिए परिवार पर दबाव
पता चला है कि राजविंदर सिंह और उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए एएसआइ अमरजीत सिंह को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। आरोपित का सरेंडर कराने के लिए पुलिस अधिकारियों का अपने कर्मी पर काफी दबाव है। बताया जा रहा है कि सोमवर को राजविंदर सिंह थाने में सरेंडर कर सकता है।
यह है मामला
एयरपोर्ट रोड पर स्थित फ्रेंडस एवेन्यू में रहने वाले अनमोलदीप कौर को एएसआइ अमरजीत सिंह का बेटा राजविंदर सिंह पिछले दो साल से तंग परेशान कर रहा था। लगभग आठ महीने राजविंदर जबरदस्ती अनमोलदीप कौर के घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। जब पिता को इस बाबत पता चला तो दोनों में हाथापाई हुई। आरोपित राजविंदर ने लड़की के पिता नौनीहाल सिंह पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज करवाकर उन्हें जेल भेज दिया। अभी नौनीहाल की जमानत नहीं हो पाई है।
लेकिन आरोपित की तरफ से छेड़छाड़ बंद नहीं हुई। इसके बाद अनमोलदीप कौर की तरफ से राजविंदर सिंह के खिलाफ सदर थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया गया था। गुस्साए आरोपित ने शनिवार को अनमोलदीप के घर में घुसकर गोलियां मारकर उसे जख्मी कर दिया। नवीन राजपूत