पंजाब भर में मांगों को लेकर शेलर मालिकों की हड़ताल, पठानकोट की 15 अनाज मंडियों में धान की खरीद प्रभावित
पंजाब में अपनी मांगों को लेकर शेलर मालिक हड़ताल पर हैं। इसका खामियाजा पठानकोट के किसानों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा मंडी में बोली न लगने के कारण किसान मजबूर हैं और धान की आवक रोक दी है। जहां किसानों व आढ़तियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है वहीं सरकार को भी मार्केट फीस का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जितेंद्र शर्मा, पठानकोट। पंजाब भर में मांगो को लेकर शेलर मालिकों की शुरू हुई हड़ताल से जिला पठानकोट में भी धान की खरीद प्रभावित रही। जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा मंडी में बोली न लगने के कारण किसान मजबूर हैं और धान की आवक रोक दी है। जहां किसानों व आढ़तियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं सरकार को भी मार्केट फीस का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
एजेंसियां बोली लगाने से कतरा रही
शेलर मालिकों की हड़ताल से मंडियों में लिफ्टिंग न होने से खरीद एजेंसियां बोली लगाने से कतरा रही हैं। जिस कारण किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं। वहीं हड़ताल से पिछले 18 दिनों से जिला की सभी 15 मंडीयो में महज प्रतिशत 10 धान की ही आवक हुए है।
यह भी पढ़ें: Punjab में इस दिन तक 10 फीसदी छूट के साथ जमा कराएं प्रॉपर्टी टैक्स, 'One Time Settlement' स्कीम से पाएं लाभ
पहले आढ़तियों ने बढ़ाई थी टेंशन
बता दें मंडियों में पहले आढ़तियों के हड़ताल पर जाने से बवाल मचा था। अब शेलर मालिकों के हड़ताल पर जाने से किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। इससे मंडियों में धान की ब्रिकी पर गहरा असर पड़ रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।