Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: पठानकोट में मोर्टार मिलने से फैली दहशत, सेना ने किया डिफ्यूज; अब कोई खतरा नहीं

    Updated: Sat, 24 May 2025 02:16 PM (IST)

    पठानकोट के गांव सोली-भोली में खेतों में मोर्टार मिलने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने सेना को सूचित किया जिसके बाद सेना ने मोर्टार को डिफ्यूज किया। किसान बीर सिंह के बेटे ने खेत में काम करते समय मोर्टार देखा था। पुलिस को सूचना देने के बाद सेना ने कार्रवाई की और मोर्टार को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।

    Hero Image
    पठानकोट में मोर्टार मिलने से फैली दहशत (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, पठानकोट। पठानकोट के गांव सोली-भोली में आज खेतों में मोर्टार मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों की ओर से इस संबंधी सेना को बताया गया जिसके बाद सेना की ओर से इसे डिफूज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार ग्रामीण बीर सिंह का बेटा सुबह जब खेतों में काम के लिए गया तो उनकी ओर से मोर्टार देखा गया। उनकी ओर से पहले इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने सेना को बताया जिसके बाद सेना ने उक्त मोर्टार को खाली स्थान पर ले जाकर डिफूज कर दिया गया