Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर छोटे व्यापारी को व्यापार मंडल ने दी अभिव्यक्ति की आजादी

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 13 Aug 2018 12:24 AM (IST)

    अभिव्यक्ति की आजादी हर भारतीय नागरिक का अधिकार है, लेकिन बावजूद इसके कुछ निम्न वर्ग इस अधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    हर छोटे व्यापारी को व्यापार मंडल ने दी अभिव्यक्ति की आजादी

    संस, पठानकोट : अभिव्यक्ति की आजादी हर भारतीय नागरिक का अधिकार है, लेकिन बावजूद इसके कुछ निम्न वर्ग इस अधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। शहर का छोटा व्यापारी भी कभी ऐसा ही एक वर्ग हुआ करता था लेकिन व्यापार मंडल पठानकोट के गठन के बाद छोटे व्यापारियों को अपने अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का लाभ मिला। आज मौजूदा समय में शहर का हर छोटा व्यापारी आसानी से अपनी समस्या, अपने विचार प्रशासन के सामने बिना किसी झिझक और डर के रख रहा है। यह आजादी तो व्यापारी वर्ग को संविधान ने पहले से ही दे रखी थी लेकिन व्यापार मंडल पठानकोट ने छोटे व्यापारियों के लिए सारथी बनकर उन्हें अभिव्यक्ति की आजादी तक पहुंचाया। व्यापार मंडल पठानकोट का गठन आज से करीब बीस साल पहले हुआ था। बिशन दास महाजन व्यापार मंडल पठानकोट के संस्थापक और पहले प्रधान थे। व्यापार मंडल पठानकोट का गठन व्यापारियों में एकजुटता कायम करके समस्याओं को मिलजुल कर हल कराने के लिए प्रयास करने के लिए किया गया। इसी उददेश्य के साथ पिछले बीस साल में व्यापार मंडल पठानकोट ने हर छोटे व्यापारी की समस्या के हल के लिए उसकी आवाज को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाया और जहां जरूरत पड़ी वहां मिलकर संघर्ष भी किया। व्यापार मंडल पठानकोट के मौजूदा चेयरमैन भारत महाजन एंव प्रधान चाचा वेद प्रकाश महाजन ने बताया कि छोटे से छोटे व्यापारी की समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारी वर्ग का अहम रोल है। व्यापार मंडल द्वारा समय-समय पर बैठक करके व्यापारियों की समस्याएं सुनी जातीं हैं। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों एंव जनप्रतिनिधियों के साथ भेंटवार्ता की जाती है जिसमें हर व्यापारी को अपनी बात कहने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इस मंच का व्यापारियों को खूब फायदा हो रहा है क्योंकि हर छोटे व्यापारी के लिए यह संभव नहीं होता कि वह बड़े अधिकारियों एंव जनप्रतिनिधियों तक अपनी पहुंच बनाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें