डिपल शर्मा श्री ब्राह्ममण सभा के प्रधान नियुक्त
डिपल शर्मा ने प्रधान बनने के बाद सबसे पहले भगवान शिव के मंदिर में नतमस्तक हो आशीर्वाद प्राप्त किया। डिपल शर्मा ने कहा कि सभा की ओर से जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है पूरी मेहनत और लगन से निभाएंगे। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: श्री ब्राह्मण सभा, सुजानपुर की बैठक अनिल शर्मा की अध्यक्षता में श्री परशुराम हाल में हुई। इस दौरान सभा की कार्यकारिणी को भंग किया गया। उसके बाद डिपल शर्मा को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष घोषित किया गया। सभा की ओर से उन्हें अपनी कार्यकारिणी गठित करने के अधिकार दिए गए।
डिपल शर्मा ने प्रधान बनने के बाद सबसे पहले भगवान शिव के मंदिर में नतमस्तक हो आशीर्वाद प्राप्त किया। डिपल शर्मा ने कहा कि सभा की ओर से जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है पूरी मेहनत और लगन से निभाएंगे। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर सरपरस्त हेमराज शर्मा, राजेश पराशर, तिलक राजशर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुभाष शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक डोगरा, पार्षद महिद्र बाली, अश्विनी शर्मा, गौरव शर्मा, रिशु शर्मा, कीमती लाल, सुरेंद्र शर्मा, देवराज, कार्तिक, दीपक,सुखदेव,नितिन, विशाल आदि थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।