Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैडमिंटन में पठानकोट के ध्रुव दत्ता ने जालंधर के दिव्यम को हराया

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 02 Nov 2021 10:27 PM (IST)

    डिस्ट्रिक्ट बैडमिटन एसोसिएशन की ओर से प्रधान वरिदर वर्मा की अध्यक्षता में छह दिवसीय पंजाब स्टेट चैंपियनशिप के छठे और अंतिम दिन 90 मैच करवाए गए।

    Hero Image
    बैडमिंटन में पठानकोट के ध्रुव दत्ता ने जालंधर के दिव्यम को हराया

    जागरण संवाददाता, पठानकोट :

    डिस्ट्रिक्ट पठानकोट बैडमिटन एसोसिएशन की ओर से प्रधान वरिदर वर्मा की अध्यक्षता में छह दिवसीय पंजाब स्टेट चैंपियनशिप के छठे और अंतिम दिन 90 मैच करवाए गए। देर रात तक सभी स्पर्धाओं के फाइनल मैच करवाए गए। महासचिव ललित डोगरा और कोच पंकज दत्ता ने बताया कि इस दौरान मिक्स्ड डबल्स अंडर-15 में पठानकोट के ध्रुव दत्ता और होशियारपुर की तान्वी शर्मा ने जालंधर के दिव्यम और समृद्धि को हराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा अंडर-15 डबल्स (लड़के) में जालंधर के दिव्यम सचदेवा और ईशान शर्मा की जोड़ी ने अमृतसर के आर्यन महेद्रू और जालंधर के सामर्थ भारद्वाज, मिक्स्ड डबल्स अंडर-17 में गुरदासपुर के आकर्षित शर्मा और जालंधर की मान्या रल्हन ने जालंधर के मृदुल झा और लीजा टांक, इसके अलावा अंडर-15 डबल्स (लड़कियां) में जालंधर की समृद्धि और लुधियाना की वास्वी सिघल ने संगरूर की अगम्या ऋषि और संगरूर की सादिया शेख, अंडर-17 एकल (लड़कियां) में होशियारपुर की तानवी शर्मा ने मोहाली की मेहिनूर कौर, अंडर-15 एकल (लड़कियां) में होशियारपुर की तान्वी शर्मा ने जालंधर की समृद्धि, अंडर-17 एकल (लड़के) पटियाला के शिखर रल्लन ने गुरदासपुर के आकर्षित शर्मा, अंडर-15 एकल (लड़के) में जालंधर के ईशान शर्मा ने जालंधर के दिव्यम सचदेवा, अंडर-17 डबल्स (लड़कियां) में जालंधर की लीजा टांक और मान्या रल्हन की जोड़ी ने लुधियाना की अरुणिमापाल और मोहाली की मेहनूर कौर, अंडर-17 डबल्स (लड़के) में गुरदासपुर के आकर्षित शर्मा ने पटियाला के शिखर रल्लन की जोड़ी ने अमृतसर के अध्यन कक्कड़ और जालंधर के मृदुल झा को मात दी। सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। विजेताओं को सुरिदर कुमार, रजत जौर, पंजाब बैडमिटन एसोसिएशन महासचिव राजिदर पाल सिंह कलसी, संयुक्त सचिव तजिदर सिंह वालिया, सचिव कविराज डोगरा ने समृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक वर्मा, सरोज कुमारी, अनमोल कुमार, स्मिता जौर, दीपिका चांद, विनोद वर्मा, अजय बब्बर, कुलवंत सिंह, पवन शर्मा,, प्रिस, प्रवीण महाजन, कुलवंत सिंह, प्रवीण महाजन, संजीव कुमार, रमन शर्मा, रजत, पंकज भंडारी, अक्ष्य अग्रवाल, भंवरशील, अमन वर्मा, दिनेश कुमार, राकेश वर्मा समेत अन्य एसोसिएशन सदस्य उपस्थित थे।