स्वामी लीलाशाह महाराज की 141वीं जयंती मनाई
आध्यात्मिक गुरु स्वामी लीलाशाह महाराज की 141वीं जयंती कंदरोरी आश्रम में मनाई गई। इस दौरान युवा सेवा संघ के विवेक पठानिया शक्ति शर्मा व सुनील शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की।

संवाद सहयोगी, घरोटा : आध्यात्मिक गुरु स्वामी लीलाशाह महाराज की 141वीं जयंती कंदरोरी आश्रम में मनाई गई। इस दौरान युवा सेवा संघ के विवेक पठानिया, शक्ति शर्मा व सुनील शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि स्वामी लीलाशाह वेद विद्या और सनातन धर्म के उच्च ज्ञाता थे। वह समाज में व्याप्त कुरीतियों व लुप्त होते धार्मिक संस्कारों से काफी दुखी थे। राम पलियाल व अवतार सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने जहां समाज को आध्यात्मिक संदेश दिया, वहीं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सबको जागृत किया। उनके चलाए जा रहे सेवा कार्य आज भी जारी हैं। इस मौके पर उनका प्रकाशित साहित्य भी वितरित किया गया। इस दौरान रजनीश कुमार, करतार सिंह, सुरेश, रजिदर गुलेरिया, आरबी थापा, जेएन शर्मा समेत अन्य भी उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।