Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भाजपा ने शहीद भगत सिंह को जन्मदिवस पर किया याद

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 28 Sep 2021 04:35 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जिला अध्यक्ष वरुण विकी के नेतृत्व में सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा जिला महामंत्री सुरेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष नरेश बडेहरा रमेश शर्मा जिला युवा मोर्चा के प्रभारी भी हैं विशेष रूप से इस कार्यक्रम के लिए उपस्थित हुए।

    Hero Image
    भाजपा ने शहीद भगत सिंह को जन्मदिवस पर किया याद

    जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जिला अध्यक्ष वरुण विकी के नेतृत्व में सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश बडेहरा, रमेश शर्मा जिला युवा मोर्चा के प्रभारी भी हैं विशेष रूप से इस कार्यक्रम के लिए उपस्थित हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा सरदार भगत सिंह इस देश के महान स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी थे। जलियां वाला बाग नरसंहार का उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा।चंद्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य क्रांतिकारी सदस्यों के साथ मिलकर उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया। पकड़े जाने पर उन्होंने माफी मांगने के बजाय फांसी पर चढ़ जाना मंजूर किया ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को देश शत शत नमन करता है। इनकी शहादत की बदौलत ही हमें आजादी प्राप्त हुई है। मौके पर पठानकोट युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन शर्मा, मामून मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष इसान पठानिया, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमित शर्मा, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज बिदा सैनी इत्यादि मौजूद थे।