Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट: रावी नदी पर बांध बनाने के लिए आगे आए AAP कार्यकर्ता, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 04:14 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने रावी नदी पर बांध बनाने में मदद की और बाढ़ पीड़ितों को राशन दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। अमनदीप सिंह ने कहा कि सरकार और पार्टी कार्यकर्ता मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं और पूरे पंजाब से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

    Hero Image
    आम आदमी पार्टी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में बढ़ाया कदम (फोटो: जागरण)

    संवाद सहयोगी, पठानकोट। बाढ़ की विकट स्थिति में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्यों में जुट गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने अपने संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर रावी नदी पर बांध बनाने का कार्य निस्वार्थ भाव से आरंभ किया है। सुबह लगभग 6 बजे जिला अध्यक्ष को सूचना मिली कि कथलौर गांव में रावी का बांध टूटने की स्थिति में है।

    तत्पश्चात, उन्होंने अपने संगठन के सभी सदस्यों, जिसमें युवा विंग, नशा मुक्त मोर्चा विंग और किसान विंग शामिल थे, को सूचित किया। सभी ने मिलकर बांध को मजबूत करने के लिए मिट्टी, रेत और सीमेंट के बैग रखे।

    अमनदीप सिंह ने बताया कि इस तटबंध को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक था, अन्यथा लगभग 80-85 गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते थे।

    उन्होंने कहा कि पूरी सरकार, सभी मंत्रीगण और पार्टी कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

    #अमनदीप ने कहा कि वह अपने आम आदमी पार्टी परिवार के साथ पठानकोट जिले में बाढ़ पीड़ितों के पास जाकर उन्हें तिरपाल, राशन सामग्री, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा पहुँचा रहे हैं।

    उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पूरे पंजाब से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और पटियाला तथा लुधियाना जिलों की आम आदमी पार्टी की टीम भी लोगों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner