Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट में नाबालिग की लड़की को खरीद कर लाई थी महिला, पुलिस को लग गई भनक; फिर जो हुआ...

    Updated: Wed, 28 May 2025 08:37 AM (IST)

    सुजानपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को खरीदने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाल भलाई विभाग को शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने लड़की को सखी वन स्टॉप सेंटर में आश्रय देने का आदेश दिया है। आरोपी महिला ने लड़की को एक व्यक्ति से लेने का दावा किया लेकिन सबूत पेश नहीं कर सकी।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए इस सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    संवाद सहयोगी, सुजानपुर (पठानकोट)। एक साल पहले नाबालिग लड़की को खरीद कर लाने के आरोप में थाना सुजानपुर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    जानकारी के अनुसार एक साल पहले सुजानपुर की रहने वाली एक महिला उक्त 13 साल की लड़की को खरीद कर लाई थी, जिसकी शिकायत बाल भलाई विभाग को मिली तथा उन्होंने इसकी जांच करने के लिए सुजानपुर पुलिस को बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुजानपुर पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की को रात साढ़े सात बजे डयूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। उन्होंने नाबालिग को वेस्ट इंट्रस्ट और केयर एंड प्रोटैक्शन को मुख्य रखते हुए सखी वन स्टाप सेंटर पठानकोट में अस्थायी तौर पर शेल्टर देने के आदेश जारी किए हैं।

    उक्त लड़की सखी वन स्टाप सेंटर में रह रही है। पुलिस ने डीडीआर में बताया कि जब उस लड़की को थाने लाया गया तो एक महिला आरती सोनी निवासी कांगड़ा हाल सुजानपुर थाने में हाजिर हुई।

    उसने बताया कि यह लड़की करीब एक साल से उसके पास ही रही है और उसने बताया कि उसने यह बच्ची को एक व्यक्ति के पास से लिया था। पुलिस की पूछताछ में महिला कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। सुजानपुर थाने में आरती सोनी समेत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    comedy show banner