Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हंसनी एनजीओ ने छठा स्थापना दिवस मनाया

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 02 May 2022 06:01 PM (IST)

    इस दौरान एनजीओ की सदस्य की बेटी रिया अरोड़ा ने देशभक्ति गीत पर नृत्य पेश किया। सदस्य प्रीति अरोड़ा सोनिया भांबरी गुरप्रीत अरोड़ा जस अरोड़ा एवं मोना अरोड़ा ...और पढ़ें

    Hero Image
    हंसनी एनजीओ ने छठा स्थापना दिवस मनाया

    संवाद सूत्र, पठानकोट: हंसनी एनजीओ की ओर से अध्यक्ष कुसुम खजूरिया की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में 6वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर ब्रिगेडियर संदीप शारदा कमांडर (हेड क्वार्टर 21) सब एरिया की धर्मपत्नी और आर्मी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अनु शारदा उपस्थित हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गेस्ट आफ आनर व्यापार मंडल पठानकोट से चाचा वेद प्रकाश, पठानकोट ब्लड डोनर के अध्यक्ष अनिल कुमार, एडवोकेट संजय अग्रवाल, स्पेशल गेस्ट व्यापार मंडल मामून के अध्यक्ष संजीव महाजन, संजीव घई, दीपक वालिया, आकाश शर्मा, अर्चना अग्रवाल, डाक्टर अनुराधा, वंदना मन्हास, आशा भगत, चित्रा पुरी एवं वाणी सेठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की फोटो के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। एंकर जसविदर कौर ने एनजीओ के पिछले छह वर्षों के मानव कल्याण के लिए किए कार्यों से अवगत करवाया।

    इस दौरान एनजीओ की सदस्य की बेटी रिया अरोड़ा ने देशभक्ति गीत पर नृत्य पेश किया। सदस्य प्रीति अरोड़ा, सोनिया भांबरी, गुरप्रीत अरोड़ा, जस अरोड़ा एवं मोना अरोड़ा की ओर से देशभक्ति के गीत गाए। मुख्य अतिथि अनु शारदा ने हंसनी एनजीओ के कार्यों की सरहाना करते हुए कहा कि हम आर्मी वाले अपने आर्मी के दायरे में ही रहते हैं। उन्हें सिविल में क्या हो रहा है इसके बारे में कम जानकारी होती है, लेकिन सोमवार को इस कार्यक्रम में आकर मालूम हुआ कि ऐसी एनजीओ द्वारा मानव कल्याण के लिए समाजसेवी के कार्य हो रहे हैं।