थीन डैम वर्कर्स यूनियन ने की बैठक
संवाद सहयोग, जुगियाल रणजीत सागर बांध परियोजना की थीन डैम वर्कर यूनियन की विशेष बैठक यूनियन के ...और पढ़ें

संवाद सहयोग, जुगियाल
रणजीत सागर बांध परियोजना की थीन डैम वर्कर यूनियन की विशेष बैठक यूनियन के कार्यालय शाहपुर कंडी में हुई। इसमें यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह संधू, जनक राज, सुरिंदर सिंह मान, करनैल सिंह, अवतार सिंह, जनक राज वशिष्ट विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान कामरेड नत्था सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगों को नहीं मान रही। उन्होंने कहा कि रणजीत सागर बांध पर पिछले लंबे समय से कार्य कर रहे कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी इस बांध से दूसरे बांधों और अन्य विभागों में तबदील हो गए हैं उनकी समय पर पदोन्नति हो रही है। यूनियन की ओर से मांग की गई है कि दूसरे शेड्यूल को वर्ष 2005 तक अपग्रेट कर लागू किया जाए।
अध्यक्ष जसवंत सिंह संधू ने कहा कि रणजीत सागर बांध प्रशासन उनकी मांगों को पिछले लंबे समय से टाल रहा है। पंजाब सीटू के महासचिव कामरेड नत्था सिंह ने बताया कि यूनियन की ओर से उठाई गई सभी मांगें जायज हैं। अगर बांध प्रशासन ने इनको तुरंत लागू नहीं किया तो दो सितंबर 2015 को रणजीत सागर बांध और शाहपुर कंडी बांध पर पूरे जिले की कर्मचारी जत्थेबंधियों के सहयोग से पूर्ण तौर से हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर नंद लाल मेहरा, सुरिंदर कुमार, कमल खटकड़, कुलदीप सिंह, जनक छोटा, शाम सिंह, तरसेम, अवतार, कुलवंत सिंह, गुरदीप सिंह , लेख राज मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।