कुंवारी मां ने नवजात को फेंका कुएं में, प्रेमी दिल्ली भागा
नवांशहर के गांव में कुंवारी मां ने लोकलाज के कारण बच्ची को जन्म देने के बाद उसे सूखे कुएं में फेंका था। पुलिस ने उसका पता लगाकर हिरासत में ले लिया है।
जेएनएन, नवांशहर। जिले के गांव खोथड़ा के सूखे कुएं में चार दिन की नवजात को उसकी अविवाहित मां ने ही फेंका था। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। उसका एक युवक से प्रेम संबंध था और लड़की के परिवार को भी उसके गर्भवती होने का पता चल गया था। बच्ची के जन्म की सूचना मिलने के बाद प्रेमी दिल्ली भाग गया। नवजात बच्ची का अमृतसर के गुरु नानकदेव अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुएं में फेंके जाने के कारण उसकी हालत नाजुक हो गई थी। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
बताया जाता है कि बच्ची की मां नाबालिग है, हालांकि इस बारे में मेडिकल जांच के बाद ही पता चलेगा। पता चला है कि उसकी आज मेडिकल जांच कराए गई है, लेकिन अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। बच्ची की मां का पता उपकार कोआर्डिनेशन सोसायटी नामक संस्था के सहयोग से चला। उसका पता चलते ही पुलिस उसके घर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
गर्भवती के पंजीकरण अभियान से हुआ खुलासा
बच्ची की तलाश में उपकार कोआर्डिनेशन सोसायटी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सोसायटी गर्भवती महिलाओं का पता लगा कर उनका रजिस्ट्रेशन करती है। इसी अभियान के तहत रजिस्टर्ड हुई गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और तो नवजात की मां का पुलिस पता लगा। पुलिस ने इसमें एएनएम व आशा वर्कर की भी मदद ली।
यह भी पढ़ें: नहाते वक्त युवक ने बना ली नाबालिग लड़की की वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल
जांच में सामने आया है कि लड़की का परिवार गांव के साथ एक खेत में बनी झोपड़ी में रह रहा था। इस दौरान उसका एक युवक से प्रेम संबंध कायम हो गया अौर दोनों में शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गया। इससे लड़की
गर्भवती हो गई। परिवार वालों को इसका पता चल गया था। बताया जाता है कि युवक ने उनकाे शादी करने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें: एेसी तो नहीं होती मां, चार दिन की बच्ची को सूखे कुएं में फेंका
कुदछ दिन पहले लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद तीन-चार दिन तक परिवार वाले लड़की के साथ संबंध बनाने वाले लड़के को फोन करते रहे लेकिन वह नहीं आया। वह दिल्ली चला गया। इस पर लड़की व उसके परिवार ने अपनी कुंवारी बेटी के बच्चा होने को लेकर समाज के डर से उसे चोरी छिपे नवजात को कुएं में फेंक दिया।
यह था मामला
गांव खोथड़ां में 28 मार्च को 18 फीट गहरे सूखे कुएं से नवजात बच्ची मिली थी। गांव में का एक व्यक्ति कुएं के पास से गुजर रहा था तो उसने अंदर से नवजात के रोने की आवाज सुनी। उसने तुरंत उसने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी और इसके बाद बच्ची को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए।
यह भी पढ़ें: बेटी के रिश्ते को लेकर ठनी तो पिता ने कर दी मां-बेटी की हत्या
इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बच्ची को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल कर बंगा के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे अमृतसर के गुरु नानकदेव अस्पताल ले जाया गया। वहां अब भी उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस करवाएगी डीएनए
इसके साथ ही पुलिस नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी भी कर रही है। इससे सारा मामला साफ हो जाएगा।