विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Flood: नवांशहर में नदी का पानी छोड़ने की वीडियो वायरल, कुछ ही देर में जमा हो गए लोग

Published: Sat, 06 Sep 2025 05:35 PM (IST)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे रोपड़ के डीसी को नवांशहर जिले ...और पढ़ें

Punjab Flood: नवांशहर में नदी का पानी छोड़ने की वीडियो वायरल। फोटो जागरण
Punjab Flood: नवांशहर में नदी का पानी छोड़ने की वीडियो वायरल। फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, नवांशहर। कल दिन शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की एक वीडियो वायरल हुई जिसमें वह रोपड़ के डीसी को आदेश दे रहे थे कि बलाचौर तहसील की तरफ नवांशहर जिले में जेसीबी लेकर चले जाए, रोपड़ के बहुत से गांव पानी की मार झेल रहे हैं। जिसके बाद चमकौर साहब का प्रशासन पोकलेन लेकर बलाचौर तहसील की तरफ आ रहे थे, जिसे बलाचौर के लोगों ने दो बार वापस भेज दिया।

पोकलेन वापस भेजने वाले लोगों में कांग्रेस के जिला प्रधान अजय मंगूपुर, आम आदमी पार्टी के युवा नेता करणवीर कटारिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजविंदर सिंह लक्की मौके पर मौजूद रहे।

कल रात को सोशल मीडिया पर चरणजीत सिंह चन्नी की वीडियो वायरल होने के बाद बलाचौर तहसील के लोगों द्वारा गांव जिंदपुर में इकट्ठे हो गए जिसमें सभी पार्टी के नेता तथा तहसील बलाचौर के लोग मौजूद थे।

उनका कहना था कि किसी भी स्थिति में चमकौर साहब के प्रशासन को यहां से पानी का रुख नहीं मोड़ने दिया जाएगा। इस मौके पर सभी नेताओं ने कहा कि बलाचौर को बचाने के लिए पार्टी बाजी से ऊपर उठकर सभी लोग शनिवार को यहां इकट्ठे हुए हैं।